फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chethana Raj Death: चेतना की मौत पर राखी ने बयां की प्लास्टिक सर्जरी की सच्चाई, बोलीं- 'लोग दो साल की ट्रेनिंग लेकर...'

Fri, 20 May 2022 06:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 20 May 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
Chethana Raj Death: rakhi sawant expresses her views on the demise of kannada tv actress due to Fat surgery
चेतना राज, राखी सावंत - फोटो : social media

सिनेमा में प्लास्टिक सर्जरी एक मामूली सी बात है, ज्यादातर सितारे अपने आपको खूबसूरत तरह से पेश करने के लिए ऐसी सर्जरी का सहारा लेते हैं। लेकिन पिछले दिनों इससे जुड़ी एक ऐसी दुखद खबर सामने आई थी,  जिसे सुन सभी लोग सदमे में आ गए थे। दरअसल, हाल ही में महज 21 साल की कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की मृत्यु हो गई थी। इतनी छोटी-सी उम्र में अभिनेत्री के इस दुनिया को अलविदा कहने के पीछे वजन घटाने के लिए करी जाने वाली प्लास्टिक सर्जरी थी, जिसे सुन सभी चौंक गए थे। चेतना की मृत्यु के कुछ दिनों बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने इस पर अपनी राय सबके सामने रखी है।

Chethana Raj Death: rakhi sawant expresses her views on the demise of kannada tv actress due to Fat surgery
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने बताई सर्जरी के पीछे की सच्चाई
चेतना राज की मौत के पीछे के कारण ने सबको हैरान और परेशान कर दिया है। इस खबर को सुनकर सबसे ज्यादा बॉलीवुड सितारों को झटका लगा, जिसका पता हमें राखी सावंत के हाल ही में दिए गए बयान से लग रहा है। एक इंटरव्यू में राखी ने प्लास्टिक सर्जरी के दौरान होने वाली चीजों के बारे में बताते हुए कहा,'भूख कम करने के लिए डॉक्टर पेट काट देते हैं।' राखी ने मेडिकल सिस्टम पर कई सवाल भी उठाए। वह बोलीं,'कुछ लोग दो-तीन साल तक डॉक्टर्स के अंडर ट्रेनिंग करने के बाद अपना क्लीनिक खोल कर बैठ जाते हैं। क्या यह सही है?'

Chethana Raj Death: rakhi sawant expresses her views on the demise of kannada tv actress due to Fat surgery
राखी सावंत - फोटो : instagram/rakhisawant2511

राखी ने उठाए कईं सवाल 
अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाने वाली राखी सावंत ने अपने इस सवाल में एक बहुत गहरी बात कही है। वह कहती हैं 'कई बार ऐसी चीजें होती हैं कि प्लास्टिक सर्जरी कराना अभिनेता और अभिनेत्रियों की जिंदगी के लिए खतरा बन जाता है। कुछ ऐसा ही कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस के साथ हुआ है। सोचिए अगर वह ऐसा कदम न उठाकर प्राकृतिक तरीके से वजन कम करतीं, तो शायद ऐसा कभी नहीं होता, जैसा हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Chethana Raj Death: rakhi sawant expresses her views on the demise of kannada tv actress due to Fat surgery
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

राखी भी करा चुकी हैं सर्जरी
आज चेतना की मौत पर बोलने वाली राखी खुद भी प्लास्टिक सर्जरी करा चुकी हैं। 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में जैस्मिन और राखी के बीच हुई लड़ाई ने खुलासा कर दिया था कि राखी ने नाक की सर्जरी कराई थी। इस प्लास्टिक सर्जरी के दौरान राखी को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed