फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: सैम मानेकशॉ की 111वीं जयंती पर विक्की कौशल ने दी श्रद्धांजलि, शेयर किया भावुक पोस्ट

Thu, 03 Apr 2025 06:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 03 Apr 2025 06:44 PM IST
सार

Sam Manekshaw 111th Birth Anniversary: आज (3 अप्रैल) विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पहले भारतीय फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। यह उन्होंने सैम की 111वीं जयंती के अवसर पर किया है।
 

विज्ञापन
Chhaava actor Vicky Kaushal Pays Tribute to Sam Manekshaw On His 111th Birth Anniversary on social media
सैम मानेकशॉ की 111वीं जयंती पर विक्की कौशल ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम@meghnagulzar
भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का जन्म 3 अप्रैल 1914 को अमृतसर में हुआ था। उनका निधन 27 जून 2008 को 94 साल की उम्र में तमिलनाडु के वेलिंगटन सैन्य अस्पताल में निमोनिया की वजह से हुआ। आज, 3 अप्रैल 2025 को उनकी 111वीं जयंती पर अभिनेता विक्की कौशल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 
Chhaava actor Vicky Kaushal Pays Tribute to Sam Manekshaw On His 111th Birth Anniversary on social media
विक्की ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@meghnagulzar
विक्की का इंस्टाग्राम पोस्ट
विक्की ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर सैम की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, "हैप्पी बर्थडे, लीजेंड।"

 
Chhaava actor Vicky Kaushal Pays Tribute to Sam Manekshaw On His 111th Birth Anniversary on social media
सैम बहादुर फिल्म में विक्की ने निभाया था सैम का किरदार - फोटो : इंस्टाग्राम@meghnagulzar
सैम बहादुर फिल्म
विक्की ने फिल्म सैम बहादुर में सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया था। यह फिल्म मेघना गुलजार ने बनाई थी। फिल्म में सैम की बहादुरी, चतुराई और देश के प्रति उनकी वफादारी को दिखाया गया था। इस फिल्म में विक्की के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने अहम भूमिका निभाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava actor Vicky Kaushal Pays Tribute to Sam Manekshaw On His 111th Birth Anniversary on social media
कौन थे सैम मानेकशॉ - फोटो : इंस्टाग्राम@meghnagulzar
कौन थे सैम मानेकशॉ
सैम मानेकशॉ 1932 में ब्रिटिश भारतीय सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा लिया और चार दशकों तक सेना में रहे। वे 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और 1948 में हैदराबाद की आजादी जैसे पांच युद्धों में लड़े। वे पहले भारतीय फील्ड मार्शल बने। 

यह भी पढ़ें:
'तू ही रे', 'रोजा जानम' गीतों को दी आवाज, सबसे ज्यादा सुना गया हनुमान चालीसा, कई एक्टर की आवाज बने यह गायक
 
विज्ञापन
Chhaava actor Vicky Kaushal Pays Tribute to Sam Manekshaw On His 111th Birth Anniversary on social media
सिनेमाघरों में छावा का दबदबा अभी भी बरकरार - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
फिल्म छावा
विक्की कौशल की इन दिनों फिल्म छावा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। इस फिल्म का जलवा सिनेमाघरों में अभी भी बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Peddi: राम नवमी के दिन 'पेडी' की झलक से पहले सामने आई नई जानकारी, जानिए कब रिलीज होगी राम चरण-जान्हवी की फिल्म


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed