फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: इन फिल्मों का हिस्सा बनते-बनते रह गए विक्की कौशल, नाम देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Tue, 18 Feb 2025 09:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Feb 2025 09:41 PM IST
सार

Vicky Kaushal: विक्की कौशल इन दिनों 'छावा' की वजह से चर्चा में हैं। हर तरफ हो रही उनकी तारीफों के बीच आज हम उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका हिस्सा बनते-बनते वह रह गए।
 

विज्ञापन
Chhaava actor Vicky Kaushal Rejected Movies Stree Jab Tak Hai Jaan 83 Bhaag Milkha Bhaag
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला

विक्की कौशल की हालिया फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म न केवल दर्शकों को आकर्षित कर रही है, बल्कि 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। जल्दी ही यह फिल्म अपने बजट को भी पार कर जाएगी। विक्की कौशल की इस फिल्म में उनकी अदाकारी की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने करियर की शुरुआत में विक्की ने कई बड़ी फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन इन फिल्मों का हिस्सा बनते-बनते वह रह गए थे। आइए जानते हैं...


Comedy Web Series: ‘का बिनोद’ किसे नहीं याद होगा, इन वेब-सीरिज को देखने के बाद भूल जाएंगे ‘पंचायत’ सीरीज

Chhaava actor Vicky Kaushal Rejected Movies Stree Jab Tak Hai Jaan 83 Bhaag Milkha Bhaag
जब तक है जान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जब तक है जान

विक्की कौशल और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने अब तक एक साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। हालांकि, साल 2012 में ऐसा हो सकता था। दरअसल, फिल्म 'जब तक है जान' फिल्म के लिए विक्की ने शाहरुख खान के दोस्त जैन मिर्जा के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, निर्माताओं को वह इस किरदार के लिए उपयुक्त नहीं लगे, जिसके बाद शारिब हाशमी ने यह किरदार निभाया। 
Sidharth Malhotra: फिल्म ‘परम सुंदरी’ का केरल शेड्यूल हुआ पूरा, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साझा की तस्वीरें

Chhaava actor Vicky Kaushal Rejected Movies Stree Jab Tak Hai Jaan 83 Bhaag Milkha Bhaag
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री

'स्त्री' में राजकुमार राव के निभाए गए किरदार 'विक्की' के लिए विक्की कौशल निर्माताओं की पहली पसंद थे। यह खुलासा खुद विक्की ने किया था। हालांकि, विक्की ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। 'स्त्री' ने राजकुमार राव के करियर को एक नई दिशा दी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। आगे चलकर इस फिल्म के सीक्वल 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava actor Vicky Kaushal Rejected Movies Stree Jab Tak Hai Jaan 83 Bhaag Milkha Bhaag
83 - फोटो : यूट्यूब
83

'83' फिल्म में विक्की कौशल को भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभाने का मौका मिल रहा था। हालांकि, विक्की ने यह सहायक भूमिका अस्वीकार कर दी थी, क्योंकि वह लीड रोल्स के लिए उत्सुक थे। इसके बाद यह किरदार अभिनेता साकिब सलीम के पास गया और फिल्म में उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभाया।

विज्ञापन
Chhaava actor Vicky Kaushal Rejected Movies Stree Jab Tak Hai Jaan 83 Bhaag Milkha Bhaag
भाग मिल्खा भाग - फोटो : यूट्यूब
भाग मिल्खा भाग

विक्की कौशल का पहला बड़ा ऑडिशन 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म के लिए था। यह मशहूर ओलंपियन मिल्खा सिंह की बायोपिक थी। विक्की ने फिल्म में फरहान अख्तर के दोस्त के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वह यह सहायक भूमिका पाने में कामयाब नहीं रहे थे। इस बारे में विक्की ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उनका ऑडिशन बहुत खराब था, क्योंकि उन्हें अभिनय में मुश्किल हो रही थी। इस फिल्म में आखिर में यह भूमिका अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिली।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed