बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जिनके पहले भाग ने धमाल मचाया और उनके दूसरे भाग का इंतजार अब तक किया जा रहा है। इस लिस्ट में कुछ प्रमुख फिल्में शामिल हैं, जिनके दूसरे भाग से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। आइए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं...
Sequels: 'सनम तेरी कसम 2' से लेकर 'किक' के सीक्वल तक, इन फिल्मों के दूसरे भाग का फैंस को बेसब्री से इंतजार
Sequels: हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों के सीक्वल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की रोमांटिक फिल्म 'सनम तेरी कसम' को हाल ही में दोबारा रिलीज किया गया है। इस फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। यह फिल्म हालिया रिलीज फिल्मों से काफी अच्छा कारोबार कर रही है। अब इसके सीक्वल को लेकर लोगों में काफी हलचल मच चुकी है। हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म का सीक्वल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Comedy Web Series: ‘का बिनोद’ किसे नहीं याद होगा, इन वेब-सीरिज को देखने के बाद भूल जाएंगे ‘पंचायत’ सीरीज
'बॉर्डर' (1997) एक ऐतिहासिक वॉर फिल्म थी, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारे थे। इस फिल्म की सफलता के बाद अब 'बॉर्डर 2' का इंतजार किया जा रहा है। पिछले साल इस फिल्म का एलान किया गया था, जिसके बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। इस बार बॉर्डर 2' में सनी देओल के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। फिल्म को अगले साल 23 जनवरी को रिलीज करने की तैयारी है।
'रेड' साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन और सौरभ शुक्ला जैसे अभिनेता थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म के सीक्वल में भी अजय देवगन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट 1 मई 2025 तय की गई है।
सलमान खान की 'किक' साल 2014 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। फिल्म में सलमान और रणदीप हुड्डा की अदाकारी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। हाल ही में 'किक 2' को लेकर खबरें आई थीं कि सलमान खान सिकंदर के बाद वह 'किक 2' की शूटिंग शुरू कर देंगे।
संबंधित वीडियो