फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava Box Office Collection: 26वें दिन छावा का कलेक्शन, रुकने का नाम नहीं ले रही विक्की की फिल्म

Tue, 11 Mar 2025 08:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 11 Mar 2025 08:59 PM IST
सार

Chhaava Box Office Collection Day 26: फिल्म ‘छावा’ ने 500 करोड़ रुपये आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। आज 26वें दिन भी छावा का दमदार कलेक्शन जारी है। जानिए विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने 26वें दिन कितने का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है...

विज्ञापन
chhaava box office collection day 26 on Tuesday vicky kaushal rashmika mandanna movie total earning
26वें दिन छावा का कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर चौथा हफ्ता पूरा हो चुका है। इस फिल्म ने बड़ी ही आसानी से 500 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म 600 करोड़ रुपए के कलेक्शन की ओर आगे बढ़ रही है। जानिए, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने अब तक कितने रुपयों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 

 
chhaava box office collection day 26 on Tuesday vicky kaushal rashmika mandanna movie total earning
चौथे मंगलवार को छावा ने 3.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छावा का 26वें दिन का कलेक्शन
विक्की कौशल का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म 26वें दिन तक सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है। sacnilk के अनुसार, आज 26वें दिन चौथे मंगलवार को छावा ने 3.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
 
chhaava box office collection day 26 on Tuesday vicky kaushal rashmika mandanna movie total earning
छावा की अब तक की कुल कमाई - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छावा की अब तक की कुल कमाई
sacnilk के अनुसार, विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनित फिल्म छावा ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद पहले हफ्ते छावा ने कुल 219.25 करोड़ रुपये का दमदार कारोबार किया। वहीं दूसरे हफ्ते छावा का कुल कलेक्शन 180.25 करोड़ रुपये रहा। तीसरे हफ्ते छावा ने 84.05 करोड़ रुपये और चौथे शनिवार को 16.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छावा ने चौथे रविवार को 10.75 करोड़ रुपये और चौथे सोमवार को 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।



छावा का आज का कलेक्शन
वहीं आज चौथे मंगलवार 26वें दिन छावा ने 3.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर अब तक छावा ने 529.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
chhaava box office collection day 26 on Tuesday vicky kaushal rashmika mandanna movie total earning
विक्की ने छत्रपति राजा सम्भाजी जी की भूमिका निभाई है - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
फिल्म की कहानी
छावा एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के छत्रपति सम्भाजी जी के जीवन पर आधारित है, जिनकी भुमिका विक्की कौशल ने निभाई है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान ने किया है। छावा में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है।

यह भी पढ़ें:
Katrina Kaif: कर्नाटक के मंदिर में कैटरीना कैफ ने की सर्प संस्कार पूजा, जानिए क्यों किया जाता है यह अनुष्ठान
विज्ञापन
chhaava box office collection day 26 on Tuesday vicky kaushal rashmika mandanna movie total earning
विक्की के साथ फिल्म में रश्मिका ने निभाई है मुख्य भूमिका - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म ‘छावा’ मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और संघर्ष को दिखाती है। विक्की कौशल ने छावा में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। वहीं रश्मिका मंदाना, येसुबाई भोंसले के रूप में नजर आईं। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब और डायना पेंटी ने जीनत-उन-निसा बेगम का किरदार निभाया है। दिव्या दत्ता ने सोयाराबाई और आलोक नाथ ने सोमाजी का रोल अदा किया है।

यह भी पढ़ें:
Salman Khan Eid Releases: इस ईद का मजा होगा दोगुना, ओटीटी पर देखिए सलमान की दबंग-सुल्तान से लेकर कई फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed