फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava: 'छावा' के लिए सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट लेना नहीं रहा आसान, इन बदलावों के बाद मिली हरी झंडी

Mon, 10 Feb 2025 11:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:16 AM IST
सार

Chhaava: फिल्म ‘छावा’ को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट पाने के लिए कुछ बदलावों की आवश्यकता पड़ी। फिल्म के संवादों में सुधार किया गया है। साथ ही कुछ शब्दों के स्थान पर नए शब्दों का प्रयोग किया गया है।
 

विज्ञापन
Chhaava Gets CBFC Approval After Key Edits Dialogue Changes and Scene Modifications
छावा - फोटो : यूट्यूब

फिल्म ‘छावा’ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर से पास हो गई है। हालांकि, यू/ए  सर्टिफिकेट लेना फिल्म के लिए आसान नहीं रहा।  कुछ आवश्यक बदलाव के बाद ही फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो सका है।


Box Office Collection Report: बैडएस रवि कुमार से लेकर लवयापा तक, जानें किस फिल्म ने रविवार को की कितनी कमाई

Chhaava Gets CBFC Approval After Key Edits Dialogue Changes and Scene Modifications
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम
छावा से आपत्तिजनक शब्दों को हटाया गया

एक संवाद जिसमें ‘मुगल सल्तनत का जहर’ कहा गया था, उसे बदलकर ‘उस समय, कई शासक और सल्तनत खुद को जिंदा रखने की कोशिश कर रहे थे’ कर दिया गया। इसी तरह 'खून तो आखिर मुगलों का ही है' को बदलकर ‘खून तो है औरंग का ही’ कर दिया गया। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट किया गया है। साथ ही, ‘आमीन’ के स्थान पर ‘जय भवानी’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
Thandel: 'मेरे बेटे तुम पर गर्व है...', 'तंडेल' में नागा चैतन्य का अभिनय देख भावुक हुए नागार्जुन; लिखा खास नोट

Chhaava Gets CBFC Approval After Key Edits Dialogue Changes and Scene Modifications
छावा का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब
सीन पर भी चली कैंची 

फिल्म के पहले भाग में एक संवाद को भी बदल दिया गया। इसके अलावा जिस दृश्य में मराठा योद्धाओं को साड़ी में दिखाया गया था उसे हटा दिया गया है। यह बदलाव सीबीएफ की मांग के अनुसार किए गए हैं। इसके अलावा कुछ आयु संबंधी बदलाव भी किए गए। जैसे कि ‘16 साल’ को ‘14 साल’, ‘22 साल का लड़का’ को ‘24 साल का लड़का’ और ‘9 साल’ को ‘कई साल’ में बदल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Gets CBFC Approval After Key Edits Dialogue Changes and Scene Modifications
छावा - फोटो : यूट्यूब
ऑडियो-टेक्स्ट डिस्क्लेमर भी डालने को कहा गया

सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं से एक ऑडियो-टेक्स्ट डिस्क्लेमर डालने को कहा है, जिसमें उस पुस्तक का नाम बताया जाए जिससे यह फिल्म रूपांतरित की गई है और यह भी बताया जाए कि इसका उद्देश्य किसी को बदनाम करना या ऐतिहासिक तथ्यों को विकृत करना नहीं है।

विज्ञापन
Chhaava Gets CBFC Approval After Key Edits Dialogue Changes and Scene Modifications
छावा - फोटो : यूट्यूब
इतनी लंबी बनी फिल्म

इन सभी बदलावों के बाद ही फिल्म को सेंसर प्रमाणपत्र मिल सका है। सेंसर बोर्ड की ओर से दिए गए सर्टिफिकेट में फिल्म की कुल लंबाई 161.50 मिनट, यानी 2 घंटे 41 मिनट 50 सेकंड बताई गई है। इस फिल्म का निर्देशन 'लक्ष्मण उतेकर' ने किया है। इससे पहले वह ‘लुका छुपी’ (2019) और ‘जरा हटके जरा बचके’ (2023) जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। अब यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed