{"_id":"67a99142488aa6c71708b693","slug":"vikrant-massey-showed-the-first-picture-of-his-son-fans-comments-carbon-copy-of-vikrant-massey-2025-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikrant Massey: 'ये तो कार्बन कॉपी है', विक्रांत मैसी ने दिखाई बेटे की पहली तस्वीर; फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikrant Massey: 'ये तो कार्बन कॉपी है', विक्रांत मैसी ने दिखाई बेटे की पहली तस्वीर; फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने पहली बार अपने बेटे की तस्वीरें किसी बड़े प्लेटफॉर्म पर दिखाई हैं। ये फोटो उनके बेटे के पहले जन्मदिन की है। विक्रांत के साथ तस्वीर में उनकी पत्नी शीतल भी नजर आ रही हैं।
2 of 5
बेटे वरदान के साथ विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
बेटे के लिए कही ये बात
8 फरवरी 2025 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वाइफ शीतल के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद आज 9 फरवरी को उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। कैप्शन में लिखा, 'हैलो कहिए! हमारे अद्भुत वरदान को।'
3 of 5
पत्नी शीतल और बेटे वरदान के साथ विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
ऐसे मनाया बेटे का जन्मदिन
तस्वीरों में विक्रांत अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक पार्टी होस्ट की, जिसकी झलक उन्होंने अब सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। विक्रांत ने पिछले साल 7 फरवरी को अपने बेटे का स्वागत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पत्नी शीतल और बेटे वरदान के साथ विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
इन फिल्मों के कारण चर्चा में हैं विक्रांत
विक्रांत मैसी अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के कारण चर्चा में हैं। विक्रांत ने साल 2013 में पहली बार फिल्म लुटेरा से बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। इसके बाद 'छपाक', 'हसीन दिलरुबा', '12वीं फेल' और 'सेक्टर 36' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे विक्रांत
ओटीटी सीरीज में भी विक्रांत को देखा जा चुका है। अब आगामी सीरीज के लिए राजकुमार हिरानी काफी उत्साहित हैं। बात करें विक्रांत के वर्कफ्रंट की तो वे 'आंखों की गुस्ताखियां' में नजर आएंगे। यह एक खूबसूरत लव स्टोरी है। इसमें वे शनाया कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। विक्रांत मैसी बॉलीवुड से अपने ब्रेक को लेकर काफी चर्चा में रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये घोषणा की थी। जिसके बाद वे फिर अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरा करने पहुंचे थे। इसके कारण उन्हें कुछ आलोचना का सामना करना पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।