फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava: पुष्पा 2 और स्त्री 2 के बाद यह कारनामा करने वाली तीसरी फिल्म बनी 'छावा', विक्की ने शेयर किया फोटो

Mon, 21 Apr 2025 09:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 21 Apr 2025 09:16 PM IST
सार

Chhaava Bpx Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Chhaava Joins 600 Crore Club After Pushpa 2 The Rule Stree 2 Details Inside
26वें दिन छावा का कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक ड्रामे ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 10 हफ्तों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने वाली इस ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर तहलका मचाया। 


 

Chhaava Joins 600 Crore Club After Pushpa 2 The Rule Stree 2 Details Inside
छावा की अब तक की कुल कमाई - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
600 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'छावा'

छावा ने पुष्पा 2 (हिंदी) और स्त्री 2 के बाद 600 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 225.28 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में 186.18 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में 84.94 करोड़, चौथे में 43.98 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 31.02 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके बाद भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा और छठे हफ्ते में 15.60 करोड़, सातवें में सात करोड़, आठवें में तीन करोड़ 50 लाख, नौवें में दो करोड़ 30 लाख और दसवें वीकेंड में 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर 'छावा' ने भारत में 600.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया।

Chhaava Joins 600 Crore Club After Pushpa 2 The Rule Stree 2 Details Inside
छावा - फोटो : यूट्यूब
विक्की ने भी साझा की खुशी

विक्की कौशल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर छावा का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फिल्म का कुल कलेक्शन लिखा हुआ है। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Joins 600 Crore Club After Pushpa 2 The Rule Stree 2 Details Inside
19वें दिन छावा की कमाई - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
क्या है छावा की कहानी?

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी 'छावा' मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, जबकि रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई की भूमिका अदा की है। फिल्म में अक्षय खन्ना (औरंगजेब), आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और डायना पेंटी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं। मराठा साम्राज्य की वीरता और स्वराज की भावना को दर्शाने वाली इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा है। खास तौर पर महाराष्ट्र में इसकी लोकप्रियता ने इसे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने में मदद की।

विज्ञापन
Chhaava Joins 600 Crore Club After Pushpa 2 The Rule Stree 2 Details Inside
छावा - फोटो : एक्स
नेटफ्लिक्स पर भी मचा रही धूम

हाल ही में 'छावा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। ओटीटी पर भी यह फिल्म छाई हुई है। भारत में यह फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। सिनेमाघरों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म की लोकप्रियता बरकरार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed