सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chhaava Box Office Collection Day 35: 'छावा' का जादू बरकरार, पांचवें हफ्ते में इतने करोड़ का हुआ कारोबार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Mar 2025 09:11 PM IST
सार

Chhaava Box Office Collection Day 35: बॉक्स ऑफिस पर छावा का जादू पांचवें हफ्ते में भी बरकरार नजर आया। आइए जानते हैं कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब कितने करोड़ रुपये बटोरे हैं।

विज्ञापन
Chhaava Movie Box Office Collection Day 35 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Film Earnings
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म ने शानदार कमाई की है। पहले दिन से दर्शकों का प्यार पाने वाली यह फिल्म हर हफ्ते नए रिकॉर्ड बना रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितना कारोबार कर लिया है।


TRP Week 10: टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ की जगह बरकरार, तारक मेहता ने मारी लंबी छलांग, जानिए बाकी सीरियल का हाल

Trending Videos
Chhaava Movie Box Office Collection Day 35 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Film Earnings
छावा - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में अब तक कमाए इतने करोड़

इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 180.25 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 84.05 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 55.95 करोड़ रुपये जोड़े। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 35वें दिन फिल्म ने एक  करोड़ 67 लाख रुपये कमाए। अब तक इसका कुल कलेक्शन 572.27 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ये आंकड़े इस बात की ओर साफ इशारा कर रहे हैं कि 'छावा' का जादू दर्शकों पर अभी भी बरकरार है।
Hindi Movies: 'अय्या' से लेकर 'नाम शबाना' तक, हिंदी सिनेमा में भी अभिनय का दम दिखा चुके हैं पृथ्वीराज

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Movie Box Office Collection Day 35 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Film Earnings
'छावा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में मौजूद हैं ये सितारे

'छावा' का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल ने अपने अभिनय से मुख्य किरदार में जान डाल दी है। वहीं, रश्मिका मंदाना ने अपनी मौजूदगी से फिल्म को और मजबूत बनाया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे शानदार कलाकार भी हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है।

Chhaava Movie Box Office Collection Day 35 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Film Earnings
छावा - फोटो : यूट्यूब
'द डिप्लोमैट' नहीं दे सकी टक्कर

जहां 'छावा' की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम है। वहीं, जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' इसे चुनौती देने में नाकाम रही। 'द डिप्लोमैट' को लेकर उम्मीद थी कि यह दर्शकों का ध्यान खींचेगी, लेकिन 'छावा' के सामने इसकी रफ्तार फीकी पड़ गई। दर्शकों ने विक्की कौशल की फिल्म को हाथों-हाथ लिया, जिसका असर जॉन अब्राहम के कलेक्शन में साफ दिख रहा है।

विज्ञापन
Chhaava Movie Box Office Collection Day 35 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Film Earnings
छावा - फोटो : यूट्यूब
600 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर 'छावा'
'छावा' की कमाई की रफ्तार को देखते हुए साफ है कि यह फिल्म अभी और कमाल कर सकती है। पांच हफ्तों में 572.27 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद अब इसकी नजरें 600 करोड़ क्लब पर टिकी हैं। अगर ऐसा होता है तो यह मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दूसरी फिल्म होगी जो 600 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed