मैडॉक फिल्म्स के लिए इस साल की शुरुआत काफी अच्छी रही है। पहले 'स्काई फोर्स' ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया और अब 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। आइए जानते हैं कि पहले सप्ताह में विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
Chhaava Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की जारी है तूफानी रफ्तार, पहले हफ्ते में कमाई 200 करोड़ के पार
Chhaava Movie Box Office Collection Day 7: 'छावा' इन दिनों टिकट खिड़की पर कमाल दिखा रही है। पहले हफ्ते में यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म की छप्परफाड़ कमाई के बाद यह इस साल की सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। साथ ही, विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी यह दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। पहले नंबर पर साल 2019 में आई फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' है।
Movies On Women Empowerment: महिलाएं आज ही देख लें ये सामाजिक फिल्में, जिसमें अपने हक के लिए लड़ती हैं एक्टर्स
'छावा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले छह दिनों में 197.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने 17.61 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 215.36 करोड़ रुपये हो गई है।
| फिल्म | कलेक्शन (करोड़ रुपये में) |
| उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक | 245.36 |
| छावा | 215.36 |
| राजी | 123.84 |
| सैम बहादुर | 92.38 |
| जरा हटके जरा बचके | 88 |
संबंधित वीडियो