सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chhaava Day 32 : पांचवें हफ्ते में आकर ‘छावा’ ने ‘स्त्री 2’ की कमाई को फिर पीछे छोड़ा, जानिए कितना रहा कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 17 Mar 2025 08:54 PM IST
सार

Chhaava Movie Box Office Collection Day 32: फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। फिल्म धीरे-धीरे 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की तरफ आगे बढ़ रही है। जानिए विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने 32वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?   

विज्ञापन
Chhaava Starring Vicky Kaushal Box Office Collection Day 32 Film Lead In Weekend Five Total Earning
छावा - फोटो : यूट्यूब-MaddockFilms

फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से बढ़िया कमाई कर रही है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू वर्जन में दर्शकों को देखने को मिल रही है। जानिए, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है? फिल्म ने 32वें दिन कितनी कमाई की।  


 
Trending Videos
Chhaava Starring Vicky Kaushal Box Office Collection Day 32 Film Lead In Weekend Five Total Earning
फिल्म 'छावा' का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

32वें दिन का कलेक्शन 
‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 32वें दिन लगभग 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने अब तक कुल 564.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के सामने इस हफ्ते जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ है। लेकिन यह फिल्म बहुत अच्छी कमाई तो नहीं कर रही है। ऐसे में ‘छावा’ के लिए कोई कॉम्पिटिशन नजर नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Starring Vicky Kaushal Box Office Collection Day 32 Film Lead In Weekend Five Total Earning
फिल्म 'छावा' - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
पांचवे हफ्ते में ‘स्त्री 2’ की कमाई को फिर पछाड़ा 
विक्की कौशल की ‘छावा’ कलेक्शन के मामले में अब तक कई रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। पांचवें हफ्ते भी इसने कमाई के मामले में ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘स्त्री 2’ ने पांचवें हफ्ते में 16 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘छावा’ ने पांचवें हफ्ते में 22 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह दोनों ही फिल्म दिनेश विजन ने प्रोड्यूस की हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Chhaava On OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'छावा', जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म? 

 

Chhaava Starring Vicky Kaushal Box Office Collection Day 32 Film Lead In Weekend Five Total Earning
ऐतिहासिक फिल्मों में छावा ने मारी बाजी - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
तेलुगू में ‘छावा’ की कमाई 
कुछ समय पहले ‘छावा’ का तेलुगू वर्जन भी रिलीज हुआ था। यह फिल्म अब तक तेलुगू में 13 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस तरह देखा जाए तो विक्की कौशल की यह फिल्म दक्षिण भारतीय दर्शकों को भी कुछ हद तक भा गई है। 

ये खबर भी पढ़ें: Chhaava Collection Day 29: पांचवें हफ्ते में भी दहाड़ रही 'छावा', 29वें दिन फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार 

 

विज्ञापन
Chhaava Starring Vicky Kaushal Box Office Collection Day 32 Film Lead In Weekend Five Total Earning
'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। फिल्म ‘छावा’ मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और संघर्ष को दिखाती है। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed