{"_id":"67d828013245827397020e77","slug":"film-the-diplomat-actor-john-abraham-share-first-film-muhurta-story-not-allow-to-enter-at-event-2025-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"John Abraham: जब फिल्म के मुहूर्त पर जॉन अब्राहम को रोका गया, जानिए कौन सा कलाकार आया मदद के लिए सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
John Abraham: जब फिल्म के मुहूर्त पर जॉन अब्राहम को रोका गया, जानिए कौन सा कलाकार आया मदद के लिए सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 17 Mar 2025 07:20 PM IST
सार
इन दिनों जॉन अब्राहम फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ही कलेक्शन कर रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने अपनी एक फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया? जब उन्हें फिल्म के मुहूर्त पर अंदर जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
1 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : एक्स- @TheJohnAbraham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जॉन अब्राहम फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में राजनयिक जेपी सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बाहर निकालने और बचाने की है। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी हैं। हाल ही में फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने अपनी ही फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया, जहां उन्हें मुहूर्त पर अंदर जाने से रोका गया।
Trending Videos
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुहूर्त पर जाने से क्यों रोका गया
जॉन अब्राहम इंटरव्यू में बताते हैं, ‘मेरी फिल्म ‘एतबार’ का मुहूर्त शॉट होने वाला था। मैं बाइक पर पहुंचा। बाकी लोग अंदर जा चुके थे।लेकिन मुझे बाइक पर देखकर गेट पर ही सिक्योरिटी ने रोक लिया और पूछा ‘कौन हो?’। मैंने बताया कि मेरी ही फिल्म का मुहूर्त शॉट है। लेकिन वो अंदर जाने नहीं दे रहे थे।’
नामी अभिनेता ने की अंदर आने में मदद
आगे जॉन अब्राहम कहते हैं, ‘फिल्म के मुहूर्त पर अमिताभ बच्चन सर, ऋतिक रोशन भी मौजूद थे। उन्होंने मुझे गेट पर देखा तो अंदर आने का इशारा किया। अमिताभ सर को ऐसा करते देख, मुझे अंदर जाने दिया गया।’ फिल्म ‘एतबार’ को विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया था और रतन टाटा ने इसे प्रोड्यूस किया। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई।
पीआर करने से दूर रहते हैं जॉन
फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में जॉन अब्राहम कहते हैं कि वह पब्लिसिस्ट नहीं रखते हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर पीआर करने में भी यकीन नहीं करते हैं। वह बस अपना काम करना पसंद है, जो कि एक्टिंग है।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार संग कॉमेडी फिल्म करना चाहते हैं अभिनेता
हाल ही में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में भी जॉन अब्राहम ने बताया कि वह अपने दोस्त अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर से कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं। इन दोनों कलाकारों ने पहले भी ‘गरम मसाला’, ‘देसी बॉयज’ और ‘हाउसफुल 2’ जैसी कॉमेडी फिल्मों में साथ अभिनय किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X