{"_id":"67d80ede7788b61d6207ae7d","slug":"tamannaah-bhatia-teams-up-with-ajay-devgn-sanjay-dutt-for-director-jagan-shakti-film-shoot-begins-soon-2025-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tamannaah Bhatia: जगन शक्ति की मूवी में तमन्ना की एंट्री? साथ दिखेंगे ये बॉलीवुड स्टार्स? कब शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tamannaah Bhatia: जगन शक्ति की मूवी में तमन्ना की एंट्री? साथ दिखेंगे ये बॉलीवुड स्टार्स? कब शुरू होगी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 17 Mar 2025 05:39 PM IST
सार
Tamannaah Bhatia: निर्देशक जगन शक्ति की नई फिल्म में तमन्ना भाटिया, अजय देवगन और संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म की शूटिंग को लेकर एक अहम जानकारी आई है।
विज्ञापन
1 of 5
निर्देशक जगन शक्ति की फिल्म में तमन्ना भाटिया की एंट्री?
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक जगन शक्ति की आगामी फिल्म में कथित तौर पर तमन्ना भाटिया नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और संजय दत्त की भी होने की उम्मीद है। इस फिल्म की शूटिंग मार्च के आखिर में शुरू होगी। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म हो सकती है।
2 of 5
तमन्ना के साथ होंगे अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
तमन्ना भाटिया मिशन मंगल फिल्म निर्माता जगन शक्ति द्वारा निर्देशित एक रोमांचक नई फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, फिल्म के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म में तीनों का एक्शन अवतार देखने को मिल सकता है।
3 of 5
अजय के अलावा फिल्म में होंगे संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
कथित तौर पर इस फिल्म का नाम "रेंजर" रखा गया है। इसे लव फिल्म्स बना रही है, जिसके साथ अजय देवगन पहले "दे दे प्यार दे" फिल्म पर काम कर चुके हैं। इस फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग मार्च के आखिर में शुरू होगी। पिंकविला की खबर के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति ने तमन्ना भाटिया को मुख्य भूमिका के लिए चुना है। तमन्ना अप्रैल के पहले हफ्ते में अजय देवगन और संजय दत्त के साथ शूटिंग शुरू करेंगी। यह फिल्म एक्शन और रोमांच से भरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मार्च के आखिरी में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
कथित तौर पर तमन्ना इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उनकी भूमिका अच्छी तरह लिखी गई है और इसमें एक खास मोड़ भी है। उन्होंने फिल्म के लिए अपनी कई तारीखें दी हैं और तैयारी शुरू कर दी है। तमन्ना ने डायरेक्टर जगन शक्ति के साथ स्क्रिप्ट पर भी कई बार चर्चा की है।
विज्ञापन
5 of 5
कथित तौर पर इस फिल्म का नाम "रेंजर" रखा गया है
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
फिल्म में कई बड़े कलाकार होंगे, लेकिन उनके नाम अभी छिपाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को पूरे साल में अलग-अलग चरणों में शूट किया जाएगा और 2026 में सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज होगी। कथित तौर पर यह एक महंगी फिल्म होगी। फिल्म में नए तरह के सींस होंगे और अजय नई तकनीक से कुछ खास करने के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।