{"_id":"67d7f76b1aadee8ff2064cbb","slug":"de-de-pyaar-de-2-actress-rakul-preet-singh-reveals-she-did-not-have-to-call-jackky-bhagnani-15-times-a-day-2025-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakul Preet Singh: पति जैकी भगनानी को लेकर रकुल प्रीत सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- हम पूरे...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakul Preet Singh: पति जैकी भगनानी को लेकर रकुल प्रीत सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- हम पूरे...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 17 Mar 2025 03:56 PM IST
सार
Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 21 फरवरी, 2024 को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े ने समुद्र तट के किनारे हुई इस शादी में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ खुशी मनाई। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रकुल ने जैकी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन
1 of 5
जैकी को लेकर रकुल का खुलासा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ों में से एक, रकुल और जैकी 2021 से साथ हैं। रकुल ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें उन दोनों की लव बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है। अब रकुल ने अपने पति जैकी भगनानी को लेकर ऐसी बात कही, जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।
2 of 5
हम दोनों अपने आप में खुश हैं-रकुल
- फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल ने एक इंटरव्यू में कहा, "हम दोनों अपने आप में खुश हैं और साथ में और भी खुश रहते हैं। मुझे उन्हें बार-बार फोन करने की जरूरत नहीं पड़ती।"
3 of 5
रकुल ने डेटिंग शुरू करने से पहले जैकी के सामने रखी थीं कुछ शर्तें
- फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
रकुल ने आगे यह भी बताया कि शादी के बाद उनके और जैकी के रिश्ते में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। उन्होंने डेटिंग शुरू करते वक्त ही इस बारे में बात कर ली थी। उनका रिश्ता खुशी पर टिका है, ना कि किसी कमी को पूरा करने पर। रकुल ने कहा कि वे दोनों अपने काम पर ध्यान देते हैं और साथ में समय बिताते वक्त काम को भूलने की कोशिश करते हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी गहरी दोस्ती है, जिसमें वे सब कुछ एक-दूसरे से साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगी रकुल
- फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
रकुल और जैकी की शादी में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, वरुण धवन, नताशा दलाल, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर जैसे कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। शादी के बाद रकुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी शादी की तैयारियों और जश्न के खूबसूरत पल दिखे। इसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत और जयमाला जैसे लम्हें शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 5
दे दे प्यार दे 2, 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
काम की बात करें तो रकुल, अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग कथित तौर पर पंजाब, मुंबई और लंदन में की गई है। फिल्म में जिमी शेरगिल भी अहम किरदार में नजर आएंगे। दे दे प्यार दे 2, 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।