सब्सक्राइब करें

Sikandar: एक्शन के साथ फिल्म में डांस का भी तड़का लगाएंगे सलमान, जानें कब रिलीज होगा 'सिकंदर नाचे' गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Mar 2025 11:42 AM IST
सार

Sikandar:फिल्म सिकंदर में सलमान खान एक्शन के साथ डांस का तड़का भी लगाते नजर आने वाले हैं। इस बात की झलक उनके नए गाने के टीजर 'सिकंदर नाचे' में देखने को मिली है।

विज्ञापन
Salman Khan Shares update on Third Song Sikandar Naache on Social Media
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब

सलमान खान की फिल्म सिकंदर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। जैसे-जैसे रिलीज डेट करीब आ रही है वैसे-वैसे फिल्म से जुड़ी खबरें तेजी से सामने आ रही हैं। हाल ही में इसके दो गाने 'जोहरा जबीं' और 'बम बम भोले' रिलीज हुए थे। दोनों गानों को फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं, अब इसका तीसरा गाना आने को तैयार है। इस गाने का नाम 'सिकंदर नाचे' है। 


Tamannaah-Vijay Breakup: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच तमन्ना ने पहना किसका कोट? नेटिजन्स बोले- कोट विजय का…

Trending Videos
Salman Khan Shares update on Third Song Sikandar Naache on Social Media
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब
सलमान खान ने दिखाई गाने की झलक

सलमान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई है। इसमें वह जोरदार बीट्स पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने का अंदाज देखकर लग रहा है कि यह 2025 का बेस्ट पार्टी सॉन्ग बन सकता है।  
Krodh: सिल्वर जुबली मना रही सुनील शेट्टी की फिल्म 'क्रोध', हिंदुओं के इस त्योहार पर सबसे ज्यादा की जाती है याद

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Shares update on Third Song Sikandar Naache on Social Media
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब
इन गायकों की सुनने को मिलेगी आवाज

'सिकंदर नाचे' को अमित मिश्रा, अकासा और सिद्धांत मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसका म्यूजिक जैम8 ने तैयार किया है। डांस स्टेप्स मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान ने डिजाइन किए हैं। फिल्म में एक्शन पहले से ही चर्चा में है। अब डांस का तड़का इसे और शानदार बना रहा है।  

Salman Khan Shares update on Third Song Sikandar Naache on Social Media
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब
ये सितारे भी आएंगे फिल्म में नजर

'सिकंदर' में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे सितारे दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया है। वहीं, इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

विज्ञापन
Salman Khan Shares update on Third Song Sikandar Naache on Social Media
सिकंदर - फोटो : फोटो- यूट्यूब
'टाइगर 3' में आखिरी बार दिखे थे सलमान

इससे पहले सलमान खान टाइगर 3 में नजर आए थे। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी थे। हालांकि, यह फिल्म कमाई के मामले में 'टाइगर जिंदा है' से काफी पीछे रह गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed