{"_id":"67dbae02c39fc7714a05cb9d","slug":"chhaava-vicky-kaushal-knows-katrina-kaif-calls-him-fantastic-talker-listener-she-wants-him-to-stay-out-home-2025-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal Katrina Kaif: पत्नी की दिल की बात जानते हैं विक्की कौशल, कैटरीना मानती हैं उन्हें अच्छा लिसनर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Kaushal Katrina Kaif: पत्नी की दिल की बात जानते हैं विक्की कौशल, कैटरीना मानती हैं उन्हें अच्छा लिसनर
Thu, 20 Mar 2025 11:31 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:31 AM IST
सार
Vicky Kaushal Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने एक इवेंट के दौरान अपने पति और बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे उन्होंने उनके करियर और निजी विकास में उनकी मदद करते आए हैं।
विज्ञापन
कैटरीना मानती हैं विक्की कौ अच्छा लिसनर
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान कैटरीना ने विक्की की जमकर तारीफ की और उन्हें अच्छा लिसनर भी बताया। साथ ही कैटरीना ने बताया की कैसे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में विक्की ने उनकी कई बार मदद की है।
पत्नी कैटरीना की दिल की बात जानते हैं विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
कैटरीना और विक्की ना सिर्फ अपनी स्टार पावर के लिए मशहूर हैं, बल्कि एक-दूसरे का खुलकर समर्थन करने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में कैटरीना ने अपने रिश्ते के बारे में बताया कि विक्की उनकी इच्छाओं का कितना ध्यान रखते हैं। दरअसल, कैटरीना ने अपने ब्यूटी ब्रांड की मीटिंग के दौरान कहा कि विक्की उन्हें पूरा स्पेस देते हैं और बेहतर सुनने वाला बनने में भी उनकी सहायता करते हैं।
2021 में कैटरीना और विक्की ने शादी की थी
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, कैटरीना ने बताया की उनके ब्यूटी ब्रांड की ज्यादातर मीटिंग उनके घर पर ही होती हैं और अब विक्की को इसकी आदत हो गई है। FILA 2025 में कैटरीना ने बताया, "जब भी के ब्यूटी ब्रांड की मीटिंग होती है, तो सभी बड़े फैसले घर पर ही होते हैं। विक्की पूछते हैं, 'आज क्या प्लान है?' अगर मैं कहती हूं कि मीटिंग है, तो वे कहते हैं, 'ठीक है, तो मैं पूरे दिन बाहर रहता हूं।'" इस तरह विक्की उन्हें बिना किसी परेशानी के काम करने का मौका देते हैं।
यह भी पढ़ें:
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी 25वीं फिल्म की साइन? NC24 के बाद करेंगे किशोर की फिल्म
यह भी पढ़ें:
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी 25वीं फिल्म की साइन? NC24 के बाद करेंगे किशोर की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्की काम के दौरान करते हैं कैटरीना की मदद
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
कैटरीना ने यह भी कहा कि विक्की ने उन्हें शादी के शुरुआती दिनों में धीरे से समझाया था कि दूसरों को सुनना कितना जरूरी है। कैटरीना ने हंसते हुए कहा, "विक्की कहते थे, 'मुझे भी बोलने दो।' अब वे मुझे भी बोलने का पूरा मौका देते हैं।"
यह भी पढ़ें:
Salman Khan: सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान की पिछली 10 फिल्मों का लेखा-जोखा, कौन सी रही हिट और फ्लॉप
यह भी पढ़ें:
Salman Khan: सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान की पिछली 10 फिल्मों का लेखा-जोखा, कौन सी रही हिट और फ्लॉप
विज्ञापन
उनकी इच्छाओं का कितना ध्यान रखते हैं विक्की
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
2021 में कैटरीना और विक्की ने शादी की थी। इसके बाद से ही यह कपल फैंस के पसंदीदा कपल्स की लिस्ट में शुमार हो गया। शादी के बाद दोनों ही अपने करियर में व्यस्त हैं। विक्की की फिल्म "छावा" ने भारत में कुल 570.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं कैटरीना आखिरी बार फिल्म "मेरी क्रिसमस" में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें:
Janhvi Kapoor: RC 16 के सेट पर जान्हवी कपूर को मिला सरप्राइज, राम चरण की पत्नी उपासना ने दिया है स्पेशल गिफ्ट..
यह भी पढ़ें:
Janhvi Kapoor: RC 16 के सेट पर जान्हवी कपूर को मिला सरप्राइज, राम चरण की पत्नी उपासना ने दिया है स्पेशल गिफ्ट..