{"_id":"5e131d0a8ebc3e879d41fee9","slug":"chhapaak-actress-deepika-padukone-reaction-when-reporter-asked-is-she-pregnant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिपोर्टर ने किया दीपिका पादुकोण से प्रेग्नेंसी पर सवाल, अभिनेत्री ने कहा, 'आपसे पूछकर प्लान करूं?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिपोर्टर ने किया दीपिका पादुकोण से प्रेग्नेंसी पर सवाल, अभिनेत्री ने कहा, 'आपसे पूछकर प्लान करूं?'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 06 Jan 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके सिलसिले में दीपिका पत्रकारों से रूबरू होती रहती हैं। पत्रकार भी दीपिका से उनकी फिल्म के साथ ही निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी करते रहते हैं। दीपिका भी उनके हर सवाल का जवाब देती रहती है। ऐसे में हाल ही में दीपिका से एक रिपोर्टर ने निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा सवाल कर लिया, जिसे सुन दीपिका खुद को रोक ना सकीं और दो-टूक जवाब दिया।
2 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण की शादी को हाल ही में एक साल पूरा हुआ है। ऐसे में दीपिका से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किए जाने लगे हैं। अब तक दीपिका इन सवालों के हल्के में लेकर हंसी में या मजाक में टाल दिया करती थीं। लेकिन इस बार दीपिका ने इस सवाल का जवाब इस तरह से दिया है कि अब कोई उनसे ऐसा सवाल करने की हिम्मत नहीं करेगा।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
दरअसल दीपिका फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के सिलसिले में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान दीपिका से एक रिपोर्टर ने पूछा, ऐसी अफवाह है कि आप प्रेग्नेंट हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, 'क्या मैं प्रेग्नेंट दिखती हूं? मैं आपसे पूछूंगी कि मैं फैमिली प्लानिंग करूं? अगर आप मुझे अनुमति देंगे तो मैं कुछ प्लान करूंगी। अगर मैं प्रेग्नेंट हूं, तो 9 महीने बाद आप खुद देख लेंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका के इस जवाब को सुन भी सन्न रह गए। जवाब सुनकर तो लगता है कि दीपिका अब इस सवाल से परेशान हो गई हैं। होंगी भी क्यों ना, उनकी अपनी निजी जिंदगी है जिसमें ये सारे फैसले उन्हीं के होंगे। शादी के बाद से ही दीपिका ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी बैलेंस बनाकर रखा है। दीपिका अपने परिवार को भी पूरा समय देती हैं। साथ ही साथ काम में भी पूरा 100 प्रतिशत देती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone film Chhapaak
- फोटो : twitter
बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो दीपिका की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर मालती का किरदार निभा रही हैं। फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। दीपिका के साथ ही फिल्म में अभिनेता विक्रांत मेस्सी भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म से दीपिका बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्म इंडस्ट्री में उतर गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।