साल 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा नजर आईं। हालांकि, वर्ष 2023 में जब इसका सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' आया तो नुसरत को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनकी जगह अनन्या पांडे सीक्वल का हिस्सा बनीं। इस पर नुसरत भरूचा का दर्द छलका है। नुसरत का कहना है कि यह सही नहीं था, उनके अलावा फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सीक्वल में नजर आई।
Nushrratt Bharuccha: 'ड्रीम गर्ल 2' से छुट्टी होने पर छलका नुसरत का दर्द, बोलीं- 'दीवार में सिर मारकर क्या...'
Chhorii 2 Movie Nushrratt Bharuccha: अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने हाल ही में फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नहीं लिए जाने पर दुख जताया। उनकी जगह अनन्या पांडे को फिल्म में कास्ट किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या पांडे ने किया रिप्लेस
नुसरत भरूचा ने कहा, 'मैं उन लोगों के साथ काम करूंगी, जो मेरे साथ काम करना चाहते हैं, जो सेट पर मेरी मौजूदगी को महत्व देते हैं। दीवार में सिर मार के क्या होगा'? फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में नुसरत का अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आया। मगर, सीक्वल में माही राजपूत के उनके किरदार को अनन्या पांडे ने रिप्लेस कर दिया।
Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरुचा का सपना हुआ पूरा, थ्रिलर फिल्म के लिए अनुराग कश्यप के साथ मिलाया हाथ
सीक्वल का हिस्सा नहीं बनने पर आहत
फिल्म की रिलीज के करीब दो साल बाद अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें रिप्लेस किए जाने पर दुख हुआ। सीक्वल का हिस्सा नहीं बनाए जाने पर वे आहत हुईं। खासकर यह पता चलने के बाद कि उन्हें छोड़कर पूरी कास्ट को दूसरे पार्ट में शामिल किया गया। नुसरत ने नयनदीप रक्षित के टॉक शो में यह खुलासा किया।
'मैं किसी के फैसले पर सवाल नहीं उठा सकती?'
उन्होंने कहा, 'मुझे तब और भी दुख हुआ जब मैं अपनी ही फिल्म की अगली कड़ी का हिस्सा नहीं बनी। खासकर यह जानकर की फिल्म का हर कलाकार सीक्वल का भी हिस्सा था, सिवाय लीड एक्ट्रेस के। मुझे लगा कि यह अच्छा नहीं था'। नुसरत ने आगे कहा कि जब उन्हें पता था कि कुछ भी नहीं बदलेगा तो वह किसी चीज के लिए लड़ नहीं सकती थीं। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं किस बात के लिए लड़ूं? मैं क्या कहूंगी? मैं क्यों नहीं हिस्सा बनी? ठीक है, वे कहेंगे, हम तुम्हें नहीं लेना चाहेंगे। यही सच्चाई है। और यहीं पर बात खत्म हो जाती है। आखिरकार, यह किसी शख्स का चुनाव है। मैं उस पर सवाल नहीं उठा सकती'।
बोलीं- 'दीवार में सिर मारकर मेरा सिर ही फूटेगा'
नुसरत ने कहा, 'मैं जो लड़ाई लड़ सकती हूं, वह है खुद पर हार न मानना। मैं उन लोगों के साथ काम करूंगी जो मेरे साथ काम करना चाहते हैं। जो मानते हैं कि मैं उनके किरदार में जान डालूंगी और उनकी कहानियों और लेखन के साथ न्याय करूंगी। दीवार में सिर मारकर क्या होगा? सिर ही टूटेगा अपना। कोई बात नहीं, कोई और दरवाजा बना लूं'। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री नुसरत भरूचा की फिल्म 'छोरी 2' हाल ही में रिलीज हुई है। इस हॉरर फिल्म में उनके साथ सोहा अली खान नजर आई हैं।