फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhota Bheem: सालगिरह का जश्न मनाने दोस्तों संग सिंगापुर जाएगा छोटा भीम, कुछ यूं हो रही तैयारी

Sat, 17 Jul 2021 08:31 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Jul 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
Chhota Bheem Adventures In Singapore To Be Premiered On Voot Kids App
छोटा भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भले भारत में अब भी लोग आशंकाओं के बीच ही जी रहे हों लेकिन वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा वाले देशों में जीवन धीरे धीरे पटरी पर लौट रहा है। वैक्सीन लगवा चुके लोगों की विदेश यात्राओं की योजनाएं भी बनने लगी हैं और इसी क्रम में बच्चों को लुभाने क लिए सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड चर्चिक कॉमिक कैरेक्टर छोटा भीम के साथ भारतीय दर्शकों को सिंगापुर की वर्चुअल रोमांचक  यात्रा पर ले जाने के लिए खास साझेदारी की है। “छोटा भीम-एडवेंचर्स इन सिंगापुर” शीर्षक वाली यह सीरीज देश भर में बच्चों और उनके परिवारों को छोटा भीम और उसके दोस्तों के शानदार एडवेंचर से जोड़ेगी। भारत में इस समय बच्चों की या तो गर्मी की छुट्टियां चल रही है या घरों के भीतर सुरक्षित रखने के प्रयास के तहत वे घर से पढ़ाई कर रहे हैं।

Chhota Bheem Adventures In Singapore To Be Premiered On Voot Kids App
छोटा भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी पर वैसे अरसे से भारत में वही ग्राहक निशाने पर रहे हैं जो कम पैसों वाला इंटरनेट पाकर दिन रात मोबाइल पर लगे रहते हैं। लेकिन ओटीटी की ताजा रिसर्च बताती है कि संक्रमण काल में लंबे समय से घरों में कैद लोगों को अब हिंसा, गाली गलौज व उत्तेजक दृश्यों से ऊब होने लगी है। बच्चे भी अब ओटीटी पर अपना अलग कंटेंट तलाश रहे हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी के साथ साथ वूट ने भी अपने ओटीटी पर अलग से किड्स चैनल शुरू कर दिए हैं। बच्चों को अपने साथ जोड़ने की कोशिशों के तहत ही वूट किड्स इंटरनेशनल प्रीमियम एनिमेटेड लीजेंड्स और घरेलू देसी सुपरहीरोज के साथ अपने कार्यक्रमों को मजबूती देने की कोशिश कर रहा है।

Chhota Bheem Adventures In Singapore To Be Premiered On Voot Kids App
छोटा भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

“छोटा भीम-एडवेंचर्स इन सिंगापुर” वेब सीरीज में बेहद पसंदीदा कॉमिक कैरेक्टर भीम का 11वां जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इस अवसर को यादगार बनाते हुए छोटा भीम और उसके दोस्त उसका जन्मदिन सिंगापुर में मनाते हैं और तरह-तरह की मजेदार और रोमांचक गतिविधयों में शामिल होते हैं। हर एपिसोड दर्शकों को सिंगापुर में अलग-अलग तरह के अनुभव का अनुभव कराएगा। दर्शक अपने घरों में सुरक्षित ढंग और आराम से रहते हुए एक्शन से लेकर एडवेंचर तक और शॉपिंग से लेकर फूड तक अलग-अलग किस्म के अहसास से रूबरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhota Bheem Adventures In Singapore To Be Premiered On Voot Kids App
छोटा भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

“छोटा भीम-एडवेंचर्स इन सिंगापुर” वेब सीरीज की इन सात स्पेशल कहानियों में यादगार सफर के रोमांच और उत्साह को पेश किया गया है। इन एपिसोड्स में छोटा भीम और उसके दोस्त सिंगापुर में प्रमुख स्थानों की यात्रा करते नजर आएंगे। इनमें ज्वैल चांगी एयरपोर्ट और उसके मशहूर एचबीएससी रेन वोर्टेक्स, सिंगापुर बोटेनिक गार्डन, सिंगापुर के चिड़ियाघर और नाइट सफारी शामिल है। सीरीज में सिंगापुर की गगन चुंबी इमारतें भी दिखाई देंगी, जिसे मरीना बे सैंड्स इंटिग्रिटेड रिसॉर्ट नया खूबसूरत आकार देता है। इसके अलावा इस सीरीज में दर्शक सिंगापुर की अलग-अलग मशहूर जगहों जैसे सिंगापुर फ्लायर और गार्डन्स बाई द बे भी देख सकेंगे।

विज्ञापन
Chhota Bheem Adventures In Singapore To Be Premiered On Voot Kids App
छोटा भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में वूट किड्स के अधिकारी कहते हैं, “छोटा भीम को स्थानीय तौर पर बनाया गया है और इसे दुनिया भर में काफी लोग पसंद कर रहे हैं। जिस दिन से हमने वूट किड्स को लॉन्च किया है, छोटा भीम हमारे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कैरेक्टर्स में से एक हो गया है। यह वास्तव में मल्टी फॉर्मेट वाले कार्यक्रम हैं, जो दुनिया भर में टॉप किड्स फ्रेंचाइजी में शामिल है। अब हम खास तौर पर वूट्स किड्स पर भीम की पहले कभी न देखी हुई कहानियों के साथ अपने दर्शकों को जादुई ढंग से सिंगापुर ले जाएंगे। इसमें उन्हें अपने घरों की सुरक्षा को नहीं छोड़ना होगा। सिंगापुर में भीम और उसकी टीम के रोमांचक कारनामों का जश्न मनाना किड्स डिजिटल स्पेस में अपनी तरह की अनोखी डिजिटल पहल है।” 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed