{"_id":"5a93b0da4f1c1bc83b8b8ff9","slug":"child-artist-shivansh-kotia-and-navika-kotia-tell-her-experience-with-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो बाल कलाकारों ने दी श्रीदेवी की दरियादिली की मिसाल, अमेरिका का शेयर किया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो बाल कलाकारों ने दी श्रीदेवी की दरियादिली की मिसाल, अमेरिका का शेयर किया किस्सा
Mon, 26 Feb 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती श्रीदेवी के अचानक निधन ने सभी को चौंका दिया है। बॉलीवुड के बड़े स्टार से लेकर जूनियर स्टार तक के बीच उनके निधन को लेकर शोक की लहर है। दो बाल कलाकारों ने श्रीदेवी के बारे में बड़ी बात कही है।
2 of 5
श्रीदेवी ने करीब 12 साल के लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के कमबैक किया था। उनकी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद भी आई। इस फिल्म से जुड़े दो चाइल्ड आर्टिस्ट नविका कोटिया और शिवांश कोटिया ने श्रीदेवी के बारे में बताया कि वह बहुत ही बेहतर इंसान थीं।
3 of 5
एक्टर शिवांश ने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से जुड़े एक किस्से को याद करते हुए बताया कि जब वह इस फिल्म का आखिरी शूट अमेरिका में कर रहे थे तो उस दौरान वहां बहुत ठंड थी। उस समय मेरे पास जैकेट तक नहीं था, मुझे ठंड में कांपता देख श्रीदेवी मैम ने मुझे अपना जैकेट दे दिया था। फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी ने शिवांश की मां का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं नविका कोटिया ने बताया कि श्रीदेवी मैम के साथ काम करने के बाद लोग आज भी मुझसे उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव मुझसे पुछते हैं, उन्होंने कहा कि मुझे उनके साथ काम करके इतना अच्छा लगा कि मैं किसी को भी इसके बारे में ठीक से नहीं बता पाती हूँ।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का बीते शनिवार करीब 11 बजे रात कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वह उस समय दुबई में अपनी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ एक शादी समारोह में मौजूद थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।