फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: श्रीदेवी की मौत की खबर से हिला इंडिया, मुंबई में घर के बाहर ऐसा है माहौल

Mon, 26 Feb 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
Sridevi Death News Media and Fans gather outside sridevi house
श्रीदेवी

श्रीदेवी की मौत ने पूरे देश को हिला दिया है। उनका निधन दुबई में हुआ। दुबई से श्रीदेवी के शव को लाने की प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को देर शाम तक मुंबई लाया जा सकता है। बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनेताओं ने उनके मौत पर दुख जताया है।

Sridevi Death News Media and Fans gather outside sridevi house
श्रीदेवी

श्रीदेवी के मुंबई स्थित घर के बाहर फैंस का जमावड़ा है। हाल ही में कपूर परिवार के घर के बाहर से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां उनके घर पर पहुंच चुकी हैं। घर से बाहर मीडिया भी मौजूद है। 


 

Sridevi Death News Media and Fans gather outside sridevi house
श्रीदेवी

हर किसी को श्रीदेवी के पार्थिव शारीर के भारत आने का इंतजार है। दुबई के कानून के मुताबिक, पहले वहां की स्थानीय पुलिस जांच करेगी। उसके बाद शव परिवारवालों को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Death News Media and Fans gather outside sridevi house
श्रीदेवी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी बाथरूम में फिसल गई थीं। इसके बाद हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। इस दौरान उनके साथ पति बोनी और बेटी खुशी कपूर मौजूद थीं।

विज्ञापन
Sridevi Death News Media and Fans gather outside sridevi house
श्रीदेवी

श्रीदेवी अपने परिवार के साथ भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई पहुंची थीं। श्रीदेवी की मौत से पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'न जाने आज क्यों घबराहट सी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed