फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara: फिल्म शूटिंग के दौरान बच्चे ने दी नयनतारा को आवाज, एक्ट्रेस ने दिया क्यूट सा रिएक्शन, वीडियो वायरल

Sun, 27 Oct 2024 03:02 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 27 Oct 2024 03:02 PM IST
सार

अभिनेत्री नयनतारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नयनतारा को उनकी फिल्म डियर स्टूडेंट की शूटिंग के दौरान एक बच्चे ने आवाज दी। इसके बाद उन्होंने बच्चे से इशारों-इशारों में ही कुछ बातें की हैं। 

विज्ञापन
Child called out to Nayanthara doing Dear Student shooting actress gives cute reaction video goes viral
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara

अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी मलयालम फिल्म 'डियर स्टूडेंट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में निविन पॉली भी प्रमुख किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नयनतारा को शूटिंग के बीच में एक बच्चा आवाज देता है, जिसका नयनतारा ने क्यूट सा रिएक्शन दिया है।

Child called out to Nayanthara doing Dear Student shooting actress gives cute reaction video goes viral
नयनतारा - फोटो : एक्स @remaerdkihtraK
शूटिंग के दौरान बच्चे ने दी नयनतारा को आवाज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नयनतारा अपनी छोटी सी प्रशंसक से बात कर रही हैं। जब रात में शूटिंग के दौरान उसने उनका नाम चिल्लाया तो अभिनेत्री ने उसकी तरफ देखा और हाथ हिलाते हुए कुछ इशारे किए। इस पर नयनतारा ने उसकी तरफ देखा और कहा कि खाना खाया? अब सो जाओ।
 

CID-2: 'सीआईडी-2' के ट्रेलर में अभिजीत ने मारी दया को गोली, दर्शकों ने कटप्पा-बाहुबली से कर दी तुलना

Child called out to Nayanthara doing Dear Student shooting actress gives cute reaction video goes viral
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल हो रहा है वीडियो
उस बच्चे और नयनतारा के बीच की इस क्यूट सी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर प्रशंसकों ने कमेंट भी किया है। साथ ही नयनतारा की तारीफ में भी बहुत सी बातें कही हैं।

Bandaa Singh Chaudhary Review: 56 के अरशद की सलमान बनने की नाकाम कोशिश, कॉमेडी में खो गया कमाल का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Child called out to Nayanthara doing Dear Student shooting actress gives cute reaction video goes viral
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
अप्रैल में हुई थी फिल्म की घोषणा
फिल्म डियर स्टूडेंट बनाने की घोषणा मेकर्स ने इसी साल अप्रैल में की थी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप कुमार और जॉर्ज फिलिप कर रहे हैं। इस बात की घोषणा मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए की थी, इसमें लिखा, 'डियर स्टूडेंट्स की मजेदार और मनोरंजक दुनिया में शामिल हो गई हैं, अविश्वसनीय, हमेशा दीप्तिमान नयनतारा'। इससे पहले नयनतारा और निविन पॉली को साल 2019 में आई फिल्म 'लव, एक्शन, ड्रामा'  में नजर आईं थीं।

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने साझा किया पंजाबी में मजेदार वीडियो, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Child called out to Nayanthara doing Dear Student shooting actress gives cute reaction video goes viral
नयनतारा-विग्नेश - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
नयनतारा ने साझा की थीं तस्वीरें
अभिनेत्री नयनतारा ने दशहरे पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हुए तस्वीरें साझा की थीं। इसमें उनके जुड़वा बच्चे लोगों को समान बांटते नजर आ रहे थे। साथ ही नयनतारा ने अपनी लाल साड़ी में भी तस्वीर साझा की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed