फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन की दोस्त ने किया बड़ा खुलासा, बताया UAE जाने से पहले श्रीदेवी की कैसी थी हालत

Thu, 01 Mar 2018 08:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Mar 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
childhood friend reveals reality of sridevi's health before she left for Mohit Marwah's wedding
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाए जाने के बाद अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया है। यहां बॉलीवुड की हस्तियां और आम लोग उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे। शाम 3:30 से 5:30 के बीच श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। इस बीच उनकी बचपन की सहेली पिंकी रेड्डी ने श्रीदेवी को लेकर एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है। 

 
childhood friend reveals reality of sridevi's health before she left for Mohit Marwah's wedding
पिंकी रेड्डी ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा, 'मैंने एक बहन खो दी है। श्रीदेवी का जाना मेरे लिए हैरान करने वाला है। हम एकदम टूट चुके हैं। पिंकी ने कहा, 'मोहित मारवाह की शादी के लिए UAE रवाना होने से पहले मैंने श्री से बात की थी। उस समय उन्हें बुखार था और वे काफी थका हुआ महसूस कर रहीं थीं।' पिंकी ने बताया कि श्रीदेवी एंटीबायोटिक्स ले रहीं थी। 
 
childhood friend reveals reality of sridevi's health before she left for Mohit Marwah's wedding
पिंकी ने बताया कि उन्होंने बोनी कपूर से बात की और वे बिलकुल टूट चुके हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर एक साथ बहुत खुश थे। उन्हें लगता है कि दोनों में कभी लड़ाई नहीं होती थी। श्रीदेवी की मौत के बाद तरह तरह के कयास लगाना गलत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
childhood friend reveals reality of sridevi's health before she left for Mohit Marwah's wedding
बता दें कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देखकर जाह्नवी और खुशी अम्मा!अम्मा! कहते हुए फूट-फूटकर रो पड़ी थीं। दोनों को संभालना जैसे नामुमकिन था। उनकी दुनिया श्रीदेवी को इस हालत में देखकर जैसे खत्म ही हो गई है। कजिन सोनम कपूर, और चाचा अनिल और संजय कपूर फिलहाल दोनों के साथ हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed