फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo: गीतकार वैरामुत्तु पर फिर लगे शोषण के आरोप, गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने साझा की 17वीं शिकायत

Wed, 14 Oct 2020 12:24 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 14 Oct 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Chinmayi Sripaada shares Me Too complaint against lyricist Vairamuthu
चिन्मयी श्रीपदा, वैरामुत्तु - फोटो : instagram/chinmayisripaada, फाइल

गायिका और डबिंग आर्टिस्ट चिन्मयी श्रीपदा (Chinmayi Sripaada) ने गीतकार वैरामुत्तु (Vairamuthu) पर मीटू मूवमेंट के तहत फिर से मोर्चा खोल दिया है। चिन्मयी ने ट्विटर पर एक महिला के उन आरोपों को पोस्ट किया जिसमें वैरामुत्तु पर शोषण के आरोप लगाए।

Chinmayi Sripaada shares Me Too complaint against lyricist Vairamuthu
चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : Instagram/ chinmayisripaada

महिला एक मशहूर तमिल चैनल में वीजे थीं जिन्होंने चिन्मयी को अपने बारे में बताया। चिन्मयी ने कैप्शन में लिखा कि महिला के परिवार वाले उसका समर्थन नहीं कर रहे जिस वजह से उन्हें यह बताने में दो साल लग गए। बीते दो साल में गीतकार वैरामुत्तु के खिलाफ ये 17वीं शिकायत है।

Chinmayi Sripaada shares Me Too complaint against lyricist Vairamuthu
चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : Instagram/ chinmayisripaada

चिन्मयी लिखती हैं कि ‘लगभग दो साल जब से मीटू आंदोलन शुरू हुआ। 17वीं बार। उसे दो साल लग गए क्योंकि उसके परिवार की ओर से समर्थन नहीं मिला। उसे सालों से जानती हूं। और हां क्या इस समाज को कोई फर्क पड़ता है?’
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chinmayi Sripaada shares Me Too complaint against lyricist Vairamuthu
चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : Instagram/ chinmayisripaada

चिन्मयी ने जो मैसेज साझा किया है उसमें एक महिला ने कहा है कि एक किताब के रिलीज होने के कार्यक्रम के दौरान वो वैरामुत्तु का ऑटोग्राफ लेने पहुंची थीं। उन्होंने अपने फोन नंबर के साथ ऑटोग्राफ दिया। महिला ने इसे अनदेखा कर दिया। बाद में जब वो एक चैनल में काम कर रही थीं तो वैरामुत्तु ने उनका नंबर मांगा और फोन कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया।  

विज्ञापन
Chinmayi Sripaada shares Me Too complaint against lyricist Vairamuthu
चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : Instagram/ chinmayisripaada

महिला ने बताया कि वैरामुत्तु ने उसे माउंट रोड स्थित घर में इनवाइट किया। जब उसने अनदेखा कर दिया तो वैरामुत्तु ने उसे एक घंटे में 50 से 60 बार फोन किया। मैसेज में महिला ने चिन्मयी को बताया कि वो अपना नाम उसे बतातीं लेकिन उसके ससुराल वाले उसका साथ नहीं देते हैं। बता दें कि जब मीटू आंदोलन शुरू हुआ तब चिन्मयी सहित साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने वैरामुत्तु पर शोषण के आरोप लगाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed