साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले चिरंजीवी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी ख्याति दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ-साथ हिंदी पिट्टी के लोगों तक फैली है। अपने अभिनय के दम पर चिरंजीवी ने जो पहचान बनाई है उसकी वजह से उनकी तूती बोलती है। निर्माता उनका नाम आते ही फिल्म को हिट समझने लगते हैं, लेकिन पिछली दो बार से चिरंजीवी की फिल्में टिकट खिड़की पर फेल हो गई हैं। पिछली बार अभिनेता को फिल्म 'आचार्य' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'गॉडफादर' भी सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक दर्शकों को नहीं खींच पा रही है, लेकिन अभी भी टिकी हुई है। इसी बीच हाल में चिरंजीवी ने 'आचार्य' के बॉक्स ऑफिस फेलियर को लेकर खुलकर बात की है।
Chiranjeevi: 'आचार्य' के बॉक्स ऑफिस पर पिटने को लेकर चिरंजीवी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जब कोई फिल्म फ्लॉप हो..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरंजीवी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'गॉडफादर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता की यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी, लेकिन इसका कलेक्शन किसी की भी उम्मीद पर खरा नहीं उतरा है। चिरंजीवी 'गॉडफादर' से पहले अपने बेटे राम चरण के साथ फिल्म 'आचार्य' में दिखाई दिए थे, जो फ्लॉप रही थी। इस अपेक्षित फिल्म के इस तरह फ्लॉप हो जाने से एक्टर्स के साथ-साथ निर्माताओं को भी बड़ा झटका लगा था। ऐसे में हाल ही में 'आचार्य' के बॉक्स ऑफिस परिणामों के बारे में चिरंजीवी ने खुलकर बात की है। अभिनेता का मानना है कि इस फिल्म को करने का उनका फैसला बिल्कुल सही था।
न चाहते हुए भी कम उम्र में बोल्ड सीन फिल्मा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, इस वजह से नहीं कर पाईं इनकार!
चिरंजीवी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा, 'जब कोई फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं और मैं आचार्य की विफलता को भी अपनी ही जिम्मेदारी मानता हूं। मुझे यह फिल्म करने का कोई गिल्ट नहीं है। सच कहूं तो मैंने और राम चरण दोनों ने इसके फ्लॉप होने को हमारी जिम्मेदारी समझते हुए अपनी 80 प्रतिशत फीस निर्माताओं को लौटा दी थी।' फिल्म की बात करें तो 'आचार्य' एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जो एक अधेड़ उम्र के पूर्व नक्सली की कहानी है। यह नक्सली बाद में एक समाज सुधारक बन चुका है, जो मंदिरों से चंदा और धन चोरी करने से रोकने के प्रयास में एंडोवमेंट्स डिपार्टमेंट पर हमला करता है।
Pakistani Actresses: खूबसूरती का खजाना हैं ये पाकिस्तानी अभिनेत्रियां, लेकिन हिंदी सिनेमा में नहीं जमा सिक्का
हाल ही में रिलीज हुई 'गॉडफादर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो चिरंजीवी स्टारर यह फिल्म भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था लेकिन रिलीज के बाद यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई। एक्शन के डबल डोज से भरपूर इस फिल्म ने 5 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'गॉडफादर' ने आठ दिनों में महज 66.36 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है। मेगास्टार की मौजूदगी के बाद भी फिल्म के इस तरह के आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ सलमान खान ने भी काम किया है।
मेघन मार्कल के पॉडकास्ट में डिप्रेशन को लेकर छलका दीपिका पादुकोण का दर्द, बोलीं- लोगों का मानना था इस नाटक के मिलते थे पैसे