साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को 24 जनवरी को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इस सम्मान के लिए उन्हें कई दिग्गज हस्तियों ने बधाई थी। वहीं अब, चिरंजीवी ने हैदराबाद के राजभवन में तेलंगाना और पुडुचेरी के राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन से मुलाकात की। राज्यपाल ने देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित होने पर चिरंजीवी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Chiranjeevi: तेलंगाना के राज्यपाल ने चिरंजीवी को किया सम्मानित, पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए दीं शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मजोशी से हुआ स्वागत
राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने गर्मजोशी के साथ चिरंजीवी का स्वागत किया। उन्होंने अभिनेता को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उनके कंधों पर शालीनता से शॉल पहनाया। इस दौरान चिरंजीवी के साथ उनकी पत्नी सुरेखा भी थीं। तस्वीरों में वे दोनों तमिलिसाई सौंदर्यराजन के साथ बातचीत करते और उनके साथ पोज देते हुए भी नजर आए।
Fact Check: नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा बनीं रकुल प्रीत सिंह, इस अहम किरदार में आएंगी नजर
चिरंजीवी ने जताया आभार
Hearty Thanks to Madam Governor of Telangana @DrTamilisaiGuv for hosting me at the Rajbhavan today and for your kind wishes on the Padma Vibhushan. Delighted to have a very enriching conversation with you and Dr.Soundararajan !! 🙏🙏 pic.twitter.com/XwoD9FNWgu
चिरंजीवी ने राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तेलंगाना की राज्यपाल महोदया तमिलिसाई सौंदर्यराजन को हार्दिक धन्यवाद। आज राजभवन में मेरी मेजबानी करने और पद्म विभूषण पर आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपके और डॉ. सुंदरराजन के साथ बहुत समृद्ध बातचीत करके खुशी हुई।
Virat Kohli: विराट के इस फैसले के बाद फिर लगे अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी के कयास, जानें क्या है मामला?
पद्म विभूषण से हुए सम्मानित
इस साल के पद्म पुरस्कार पाने वालों की घोषणा गणतंत्र दिवस की शाम को की गई थी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा की गई, उन्होंने कहा था कि वे इस सम्मान के लिए विनम्र और आभारी हैं। यह केवल लोगों, दर्शकों, प्रशंसकों, मेरे सगे भाइयों और सगी बहनों का बिना शर्त और अमूल्य प्यार है, जिसने मुझे यहां तक पहुंचने की अनुमति दी। मैं अपने जीवन और इस पल का ऋणी हूं।'
Babil Khan: 'किसी ने भी मुझे उस तरह नहीं जाना जैसे उन्होंने जाना', पिता इरफान की यादों में फिर खोए बाबिल
चिरंजीवी की आने वाली फिल्म
वहीं अभिनेता की आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो चिरंजीवी इन दिनों 'विश्वंभरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की टीम में साउथ अभिनेत्री तृषा का स्वागत किया। दोनों 18 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' एक सामाजिक फैंटसी फिल्म है, जिसमें चिरंजीवी और तृषा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म संक्रांति से पहले 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'विश्वंभरा' का निर्माण यूवी क्रिएशन्स द्वारा 250 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर किया गया है। संवाद साई माधव बुर्रा द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म में संगीत एमएम कीरावानी ने दिया है। सिनेमैटोग्राफर छोटा के नायडू और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव और संतोष कमारेड्डी टीम का हिस्सा हैं।
Shark Tank India 3: पीएम ने की जिस स्टार्टअप की तारीफ, अमन गुप्ता ने कर दिया उसे खारिज, कहा- ये बिजनेस नहीं है