कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद महान अभिनेता इरफान खान का निधन हुए लगभग चार साल बीत चुके हैं , फिर भी भारतीय सिनेमा पर उनका गहरा प्रभाव कायम है। इरफान का 29 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया, लेकिन उनकी विरासत आज भी जीवित है। अब हाल ही में, बाबिल खान ने अपने पिता के लिए एक भावुक नोट लिख कर उनके साथ बिताए गए भावुक पलों को याद किया है।
Babil Khan: 'किसी ने भी मुझे उस तरह नहीं जाना जैसे उन्होंने जाना', पिता इरफान की यादों में फिर खोए बाबिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, बाबिल खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिवंगत पिता को साथ गुजारे गए खूबसूरत पलों को याद किया है और उनके लिए एक पोस्ट भी साझा किया है। अभिनेता ने नाव पर खड़े अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,"कोई भी उसे उन्हें तरह नहीं जानता था जैसे मैंने जाना, किसी ने भी मुझे उस तरह नहीं जाना जैसे उन्होंने जाना है।"
बाबिल ने कहा, “यह कहना आसान है कि मैं उन्हें याद करता हूं। उन्हें खोने के बारे में भावुक होना और रोना आसान है। क्या आप जानते हैं कि कठिन क्या है? उनकी आवाज में उस आनंद को याद करना, जब वह 'बाबिलुउउउ!!!' चिल्लाने के लिए उसे ऊंचे स्वर में मुझे बुलाते थे। हर बार वह मुझे प्यार से देखते थे।''
View this post on Instagram
बाबिल ने आगे लिखा, "याद रखें, जब वे शूटिंग से दूर होंगे तो बंजर समय के लिए उन्हें खोना कितना दर्दनाक होगा। यह याद रखना मुश्किल है कि जब वे अपनी स्क्रिप्ट पढ़ते थे तो उनकी दाढ़ी मेरी उंगलियों पर कैसे महसूस होती थी। जब मैं उनके गाल खींचता था या जब वो झपकी लेते थे तो मेरी उंगलियां उनकी पलकों पर धीरे से कैसे टिकती थी। उनकी आवाज बहुत गहरी थी, लेकिन उनकी अवाज मेरे लिए किसी प्रार्थना से कम नहीं थी। एक ऐसी प्रार्थना जो आपकी घबराहट को शांत कर दे।"
बाबिल ने खुलासा किया कि वे इरफान खान को अपनी कला दिखाना चाहते थे और अपनी इस इच्छा को भी पूरा करना चाहते थे, बाबिल ने लिखा “काश मैं आपके साथ एक आखिरी डांस कर पाता और आपको यह बता दूं कि आपके सबक के बिना, मैं कभी भी जीवित नहीं रह पाता। मैं आपको ढूंढूंगा, आपको फिर से ढूंढूंगा कहीं।
Shark Tank India 3: पीएम ने की जिस स्टार्टअप की तारीफ, अमन गुप्ता ने कर दिया उसे खारिज, कहा- ये बिजनेस नहीं है