फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shark Tank India 3: पीएम मोदी ने की जिस स्टार्टअप की तारीफ, अमन गुप्ता ने उसे कर दिया खारिज?

Sat, 10 Feb 2024 02:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Feb 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
Shark Tank India 3: Aman Gupta rejects startup Daak Room praised by PM Narendra Modi Know Details
अमन गुप्ता, डाक रूम की संस्थापक - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' का तीसरा सीजन इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इसमें तीन नए 'शार्क' प्रतिभागियों के बिजनेस आइडिया पर अपने विचार साझा करते हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। हालिया एपिसोड में 'डाक होम' कंपनी अपने बिजनेस आइडिया के साथ आई। यह कंपनी अपने कैंपेन और प्रोडक्ट्स के जरिए लेखन को प्रमोट करती है। इसकी तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं। अपने बिजनेस पर चर्चा करने के बाद इस कंपनी के फाउंडर्स ने 36 लाख रुपये मांगे। शो के छह शार्क में से एक अमन गुप्ता ने इस स्टार्टअप को यह रकम देने से मना कर दिया। साथ ही कहा कि यह कोई बिजनेस नहीं है। बाकी शार्क्स ने क्या कहा? आइए जानते हैं...

Shark Tank India 3: Aman Gupta rejects startup Daak Room praised by PM Narendra Modi Know Details
'डाक रूम' की संस्थापक - फोटो : सोशल मीडिया

शो की शुरुआत में एक डाकिया साइकिल से चिट्ठिया लेकर आया और शो के सभी शार्क को दीं। वे चिट्ठियां इन शार्क के करीबियों और परिवार के सदस्यों ने लिखी थीं, जिन्हें पढ़कर सभी इमोशनल हो गए और पुरानी यादों में खो गए। इसके बाद 'डाक रूम' कंपनी की संस्थापक सदस्य शिवानी मेहता और हरनेमत कौर आईं और अपने बिजनेस आइडिया के बारे में बताते हुए कहा, 'हमारी मांग है 36 लाख रुपये चार प्रतिशत इक्विटी के लिए'।
Babil Khan: 'किसी ने भी मुझे उस तरह नहीं जाना जैसे उन्होंने जाना', पिता इरफान की यादों में फिर खोए बाबिल

Shark Tank India 3: Aman Gupta rejects startup Daak Room praised by PM Narendra Modi Know Details
अमन गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

हरनेमत और शिवानी के आइडिया से सभी शार्क काफी प्रभावित हुए। अमन गुप्ता सहित सभी ने इसकी तारीफ की। लेकिन, निवेश की बात पर सभी ने अपने अलग-अलग विचार साझा किए। 36 लाख रुपये की डिमांड पर शो के 'शार्क' अमन गुप्ता ने 'डाक रूम' में निवेश करने से इनकार कर दिया। अमन गुप्ता ने कहा, 'यह बिजनेस नहीं है। ऐसा बहुत पुराने समय में हुआ करता था। मेरे अंदर खुद आप लोगों की तरह राइटिंग के लिए इस तरह का पैशन नहीं है, इसलिए मैं इसमें वेल्यू नहीं एड कर पाऊंगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shark Tank India 3: Aman Gupta rejects startup Daak Room praised by PM Narendra Modi Know Details
शार्क टैंक इंडिया के जज - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दूसरे शार्क पीयूष बंसल ने भी 'डाक रूम' में इन्वेस्ट नहीं करने का फैसला लिया। साथ ही पीयूष ने स्टार्टअप के फाउंडर्स को यह सुझाव भी दिया कि वे अपने बिजनेस को एक स्टेशनरी ब्रांड में बदलें। पीयूष ने कहा, 'मुझे समझ में नहीं आ रहा कि आपकी वास्तव में सर्विस क्या है और क्या सर्विस देती है। आपका रेवेन्यू मॉडल क्या है?' 'शार्क' रितेश ने 'डाक रूम' की संस्थापकों को 6 प्रतिशत स्वामित्व के लिए 36 लाख रुपये की पेशकश की। उन्होंने अपने ऑफर के साथ एक शर्त भी रखी कि और कहा कि अगर कंपनी अपेक्षित आय को पूरा करता है तो उसका स्वामित्व 5 फीसदी तक कम हो जाएगा।
Hariharan: गायक हरिहरन के संगीत कार्यक्रम में अनियंत्रित हुई भीड़, कई फैंस कथित तौर पर घायल

विज्ञापन
Shark Tank India 3: Aman Gupta rejects startup Daak Room praised by PM Narendra Modi Know Details
डाक रूम की संस्थापक - फोटो : सोशल मीडिया

शार्क टैंक इंडिया अपने तीसरे सीजन के साथ 22 जनवरी 2024 से शुरू हुआ। वहीं बात करें 'डाक रूम' की तो यह एक ऐसा स्टार्टअप है, जो कैंपने और वर्कशॉप के जरिए हाथ से लिखने के लिए प्रोत्साहित करता है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इसकी तारीफ कर चुके हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Daakroom (@daakroom)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed