पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फार्महाउस पर होगा 39 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का अंतिम संस्कार, गर्भवती पत्नी का रो- रोकर हुआ बुरा हाल

Mon, 08 Jun 2020 09:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 08 Jun 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja funeral He died due to cardiac arrest
चिरंजीवी सर्जा का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा (Chiranjeevi Sarja) का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि 39 वर्षीय अभिनेता ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर लाया गया।

Chiranjeevi Sarja funeral He died due to cardiac arrest
चिरंजीवी सर्जा का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

उनके अंतिम दर्शन को फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। तमाम दक्षिण भारतीय अभिनेता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान चिरंजीवी की गर्भवती पत्नी मेघना राज का रो रोकर बुरा हाल था।

Chiranjeevi Sarja funeral He died due to cardiac arrest
चिरंजीवी सर्जा का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। चिरंजीवी के निधन की खबर फैलते ही उनके घर के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। चिरंजीवी का अंतिम संस्कार उनके फार्म हाउस पर ही किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja funeral He died due to cardiac arrest
चिरंजीवी सर्जा का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ एक्टर यश, शिवराज कुमार, दर्शन, श्रीमुरली, अभिषेक अंबरीश, के मंजु जैसे इंडस्ट्री की हस्तियों ने अस्पताल पहुंचकर अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने चिरंजीवी सर्जा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक लोकप्रिय अभिनेता और महान प्रतिभा के धनी थे।

विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja funeral He died due to cardiac arrest
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी ने फिल्म वायुपुत्र से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। उनकी आखिरी फिल्म 'शिवार्जुन' थी जिसमें उन्होंने अमृता अयंगर और अक्षता श्रीनिवास के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने दो साल पहले अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed