फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान की इस हीरोइन का डूब गया फिल्मी करियर, 15 साल बाद खुद बताई सच्चाई

Tue, 20 Mar 2018 01:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chitrangada Singh speaks about his Bollywood career
Chitrangada Singh
चित्रांगदा सिंह को बॉलीवुड में 15 साल बीत चुके हैं। अगर उनके फिल्मी सफर पर ध्यान दें तो वह बेहतरीन एक्ट्रेस होने के बाद भी सफलता का वह मुकाम हासिल नहीं कर पाईं जो वह पाना चाहती थीं। हाल ही में चित्रागंदा ने इसकी वजह का खुलासा किया जिसे जानकर बेशक आप हैरान रह जाएंगे।
Chitrangada Singh speaks about his Bollywood career
Chitrangada Singh
चित्रांगदा ने साल 2003 में 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म से बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में नजर आईं लेकिन उनका करियर सफलता के शिखर पर नहीं पहुंच पाया। हाल ही में चित्रांगदा ने IANS एजेंसी से बात की और अपना दर्द बयां किया। 
Chitrangada Singh speaks about his Bollywood career
Chitrangada Singh
चित्रांगदा ने कहा - 'ब्रेक लेने की वजह से करियर को नुकसान हुआ है। करियर की शुरुआत के बाद ऐसे मोड़ आए कि अचानक प्राथमिकताएं बदल गई। बीच में वापसी की लेकिन फिर से ब्रेक लिया। फिल्म जगत में जिस समय आपको रोल मिल रहे हैं और आप मौजूद न हो उससे करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrangada Singh speaks about his Bollywood career
Chitrangada Singh
चित्रांगदा ने आगे कहा - 'सिर्फ प्रतिभाशाली होना ही जरूरी नहीं है। बल्कि यह भी अहमियत रखता है कि आप उस समय वहां मौजूद हों।'आपको बता दें, चित्रांगदा की तारीफ पहली फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से ही होने लगी थी। उनके काम को भी काफी सराहा गया।
विज्ञापन
Chitrangada Singh speaks about his Bollywood career
Chitrangada Singh
इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में नजर आईं लेकिन किसी भी फिल्म से उनके करियर की गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने सॉरी भाई, देसी बॉयज, जोकर, गब्बर इज बैक, ये साली जिंदगी और मुन्ना माइकल फिल्में की हैं। चित्रांगदा जल्द ही साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा संजय दत्त, माही गिल, जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed