मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल का निधन हो गया है। मोहित बघेल लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे। मोहित बघेल के निधन की जानकारी आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल के निर्देशक राज शांडिल्य ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। मोहित के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है।सेलेब्स के साथ ही साथ फैंस भी मोहित बघेल को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सलमान खान के साथ काम कर चुके अभिनेता मोहित बघेल का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि कम किरदार करने के बाद भी मोहित ने सभी के दिलों में जगह बना ली थी। सलमान खान और असिन के साथ मोहित फिल्म रेडी में नजर आ चुके हैं। फिल्म में मोहित ने छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाया था। वहीं 2019 में मोहित परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी में भी नजर आए थे।
मोहित बघेल का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा में सात जून साल 1993 को हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 'छोटे मियां' शो से की थी। इस शो में उनकी कॉमेडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया, हालांकि इसके बाद भी मोहित बघेल का संघर्ष लगातार जारी रहा था। मोहित को असली पहचान सलमान खान के साथ फिल्म रेडी से मिली।
मोहित बघेल के निधन पर राज शांडिल्य ने अपने ट्वीट में उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की? मैंने तुमसे कहा था देखो तुम्हारे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गई है, जल्दी से ठीक होकर आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे, तुम बहुत अच्छी एक्टिंग करते हो, इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतज़ार करूंगा...और तुम्हें आना ही पड़ेगा'।
मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की?
मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे,
तू बहुत अच्छी एक्टिंग करता है,इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतज़ार करूँगा...और तुझे आना ही पड़ेगा
ॐ साई राम #cancer RIP pic.twitter.com/FD2lE3tHJz
राज शांडिल्य के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी मोहित बघेल के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं जिनके भी साथ काम कर चुकी हूं, मोहित उन में शामिल सबसे अच्छे लोगों में से एक थे। हमेशा खुश, सकारात्मक और प्रेरित करने वालों में से थे।' मोहित के फैंस ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
One of the nicesttt people to work with! Happy, positive and motivated always. Love you Mohit. RIP🤎 #JabariyaJodi https://t.co/b0Gr6GpCxg