बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस को खास तौर पर इंतजार रहता है। हाल ही में ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका था। इस फिल्म के बाद भाईजान के प्रशंसक उनकी 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता एक बार फिर देश के दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
Tiger 3: एवेंजर्स एंडगेम से सलमान की 'टाइगर 3' का क्या है कनेक्शन? जानकर रह जाएंगे हैरान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के एक्शन को नेक्स्ट लेवल बनाने के लिए हॉलीवुड के एक्शन कोऑर्डिनेटर क्रिस बार्न्स को 'टाइगर 3' के लिए टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि वह एवेंजर्स एंडगेम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम कर चुके हैं। इस फिल्म से इतना बड़ा नाम जुड़ने के बाद दर्शक फिल्म में जबर्दस्त एक्शन की उम्मीद जता रहे हैं।
Celebs: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूंखार विलेन हैं ये अभिनेता, दहशत देख कांप जाएगी रूह
'टाइगर 3' में शाहरुख खान का भी कैमियो होने वाला है। पठान के रूप में किंग खान इस फिल्म में सलमान का साथ देते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। इससे पहले वह फैन बना चुके हैं। इसे साल दिवाली के मौके रिलीज करने की तैयारी है।
Adipurush: आदिपुरुष विवाद में AICWA ने लिखा अमित शाह को पत्र, ओम राउत-मनोज मुंतशिर के खिलाफ की एफआईआर की मांग
इस स्पाई थ्रिलर में सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला भाग एक था टाइगर यशराज के स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म थी। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन किया था। वहीं, इसका दूसरा भाग टाइगर जिंदा है 2017 में रिलीज हुई थी।
Dipika-Shoaib: प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद कैसी हैं दीपिका कक्कड़? पति शोएब ने दिया हेल्थ अपडेट
इस फिल्म ने भी टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी। जानकारी के मुताबिक केवल भारत में इस फिल्म ने 339 करोड़ के आसपास कमाई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर 3 के बाद सलमान टाइगर वर्सेस पठान में नजर आ सकते हैं। इसके वाला वह सूरज बड़जात्या की फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार होने के भी इंतजार में हैं।
Adipurush Copied Scene: हॉलीवुड से चुराए गए हैं 'आदिपुरुष' के ये सीन, सोने की लंका से वानर सेना तक सब कॉपीड
