Chris Gayle: अब फिल्मी पिच पर चौके-छक्के लगाएंगे क्रिस गेल! क्रिकेटर ने बॉलीवुड में काम करने की जताई इच्छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल को आपने अब तक मैदान में चौके-छक्कों की बारिश करते देखा होगा, लेकिन अब इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में अभिनय करने की इच्छा जाहिर की है। क्रिस गेल अब एक संगीतकार के रूप में अपनी प्रतिभा तलाश रहे हैं। उनके म्यूजिक एल्बम 'ट्रॉपिकल हाउस - क्रूज टू जमैका' को मशहूर ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भेजा गया है। एक इंटरव्यू में क्रिकेटर ने भारतीय सिनेमा के बारे में बताया कि कैसे बॉलीवुड उन्हें बुला रहा है और क्रिकेट में उनकी वापसी हुई है।
क्रिस गेल का दूसरा म्यूजिक एल्बम 'ट्रॉपिकल हाउस - क्रूज टू जमैका' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान संगीत की दुनिया में शामिल हो गए थे। जब इस इंटरव्यू में गेल से पूछा गया कि क्या वह भारतीय सिनेमा से परिचित हैं तो उन्होंने स्वीकार किया कि बॉलीवुड उन्हें बुला रहा है। उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड मेरा नाम बुला रहा है और मैं भारत की फिल्म इंडस्ट्री से अच्छी तरह वाकिफ हूं। हाल ही में, मैंने भारत में एक बॉलीवुड अभिनेता के साथ एक विज्ञापन किया था और यह बहुत खास है।'
बता दें, क्रिस गेल की भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते थे। उन्होंने खुलासा किया कि आरसीबी के लिए खेलते समय उन्होंने अनगिनत यादें बनाई हैं। क्रिस गेल ने कहा, 'मैंने मैदान पर कई बेहतरीन पल बिताए हैं और वहां कदम रखना हमेशा सुखद होता है। मैंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 3,000 से अधिक रन बनाए, जिसकी वजह से कई शतक लगे।'
Soma Laishram: बैन पर मणिपुरी अभिनेत्री सोमा लैशराम का भड़का गुस्सा, कड़ी निंदा करते हुए जाहिर किए अपने विचार
Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने अनिल कपूर को बताया इंस्पिरेशनल, अभिनेता की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात