होली हो दिवाली हो या क्रिसमस-न्यू ईयर, बॉलीवुड फिल्मों में इन त्योहारों को सेलिब्रेट करते दिखाया गया है। हर साल ऐसी कोई ना कोई ऐसी फिल्म आती है जिनमें क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया जाता है। प्यार और खुशियों के इस त्योहार का बॉलीवुड से खास कनेक्शन है। तो चलिए बॉलीवुड की उन फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिनमें क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट किया गया।
क्रिसमस-न्यू ईयर मनाने में पीछे नहीं रहा बॉलीवुड, इन फिल्मों में दिखा सेलिब्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलवाले
निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में लंबे समय बाद शाहरुख और काजोल की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई दी थी। वरुण धवन जब कृति सेनन को प्रपोज करते हैं तो बैकग्राउंड में क्रिसमस ट्री देखा जा सकता है।
एक मैं और एक तू
निर्देशक शकुन बत्रा की इस फिल्म में करीना कपूर और इमरान खान की मुख्य भूमिका थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी। फिल्म के एक सीन में क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन तक दिखाया जाता है।
खामोशी: द म्यूजिकल
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' में सलमान खान, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर अहम भूमिका में थे। फिल्म का गाना 'आज मैं ऊपर आसमां नीचे' क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान गाया गया है। सेलिब्रेशन को लेकर मनीषा कोइराना काफी उत्साहित नजर आती हैं। गाने के आखिर में सलमान की एंट्री होती है।
ये जवानी है दीवानी
न्यू ईयर की शाम को रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण को प्रपोज करते हैं। रणबीर, दीपिका के घर गुब्बारे और केक लेकर पहुंचते हैं और उन्हें किस करते हैं। दीपिका को अंगूठी पहनाकर रणबीर प्रपोज करते हैं।