अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इतना ही नहीं ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर खूब ट्रोल किया गया था। साथ ही करण जौहर पर एक बार फिर से भाई भतीजावाद का आरोप भी लगा था। भाई भतीजावाद का मुद्दा वैसे तो बॉलीवुड के लिए नया नहीं है। लेकिन अब अनन्या पांडे ने अब इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर की है।
चंकी पांडे की बेटी ने नेपोटिज्म पर दी सफाई, गली ब्वॉय एक्टर ने एक ही जवाब देकर की सबकी बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सोशल मीडिया पर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। विडियो राजीव मसंद (Rajeev Masand) के इंटरव्यू शो का है। साथ ही "Koffee with Karan" भी ट्रेंडिंग में है। अब आप सोच रहे होंगे कि शायद अनन्या कॉफी विद करण का नये एपीसोड में नजर आने वाली हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
अनन्या पांडे का ये वीडियो वायरल कर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं साथ ही गली ब्वॉय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की जमकर तारीफ हो रही है। अब जरा सुनिए अनन्या ने वीडियो में क्या कहा है। नेपोटिज्म के सवाल पर अनन्या कहती हैं- यह सब देखने में काफी अच्छा लगता है कि मुझे सब आसानी से मिल गया। मैं हमेशा से एक्टर बनना चाहती थी।
ये भी पढ़ें- 'आंखों ही आंखों में इशारा' कर मशहूर हुईं थीं शकीला, शादी के बाद छोड़ी फिल्मी दुनिया
अनन्या कहती हैं- लोग कहते हैं हमें ज्यादा तकलीफ उठाने की जरूरत नहीं पड़ती। हमें स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन ऐसा नही है। हां मैं भागयशाली हूं कि मैं चंकी पांडे की बेटी हूं। मेरे पिता ने बहुत मेहनत की है। जब मेरी पहली फिल्म एक साल लेट हो गई थी तब मेरे पिता ने मुझे बधाई नहीं दी थी। क्योंकि वो जानते हैं यहां कुछ भी हो सकता है। मुझे मौका मिलेगा तो मैं जरूर लूंगी। मेरे पिता ने कभी धर्मा फिल्म के साथ काम नहीं किया। उन्हें कभी कॉफी विद करण में नहीं बुलाया गया। सबकी अपनी जर्नी है।
इसके बाद सिद्धांत चतुर्वेदी कुछ ऐसा कह देते हैं कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी कहते हैं हां सबकी अपनी अलग जर्नी है। बस फर्क इतना है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है। सिद्धांत की इसी बात ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Hats off to @SiddhantChturvD
He nailed @ananyapandayy with that last sentence
Koffee with Karan😆😆 pic.twitter.com/6Guiu8HjUA