कहा जाता है कि इन दिनों अभिनेता वर्सटाइल हो गए हैं। यानी कि जो एक फिल्म में हीरो का किरदार निभाता है वहीं अगली फिल्म में विलेन के किरदार में भी नजर आता है। लेकिन ये आज की बात नहीं है। बहुत पहले से ही ये सब चला आ रहा है। बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन कादर खान, शक्ति कपूर तो याद ही होंगे। इन्होंने जब फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई तो सभी देखते ही रह गए। ऐसे ही बॉलीवुड के कॉमेडियन के बारे में आपको बताते हैं जो विलेन के किरदार में भी खूंखार नजर आए हैं।
'चालबाज' के शक्ति कपूर से लेकर 'मरजावां के रितेश' तक, बॉलीवुड के ये कॉमेडियन बन चुके हैं खूंखार विलेन
बॉलीवुड अभिनेता कादर खान को अधिकतर उनके कॉमेडी किरदारों के लिए याद किया जाता है। लेकिन कादर जितने बेहतरीन कॉमेडियन थे उन्होंने उतने ही बेहतरीन निगेटिव किरदार भी अदा किए हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई यादगार विलेन्स की भूमिका निभाई है लेकिन फिल्म 'दो और दो पांच' में उनका गैंगस्टर जगदीश का रोल अभी तक का उनका सबसे बेहतरीन किरदार माना जाता है। इसके साथ ही खून पसीना, परवरिश, कुली, अंगार, हिम्मत वाला और पाताल भैरवी जैसी फिल्मों में भी उन्होंने निगेटिव किरदार निभाए हैं।
शक्ति कपूर
बॉलीवुड के बेस्ट कॉमेडियन्स में शुमार शक्ति कपूर भी की फिल्मों में विलेन के किरदार में दिखे। जिसते बेहतरीन उनके कॉमेडी किरदार ते उनते ही खूंखार उनके निगेटिव किरदार भी थे। फिल्म कुरबानी, हिम्मतवाला, हीरो और चालबाज जैसी कई फिल्मों में दिखा है। इसके साथ ही फिल्म शक्ति, अंदाज अपना अपना में विलेन के किरदार को एक अलग ही मुकाम पर लेकर गए थे।
परेश रावल
परेश रावल ऐसे अभिनेता हैं जो हर किरदार में ढल जाते हैं। किरदार कोई भी हो वो हर किरदार में जान डाल देते हैं। परेश ने की फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाया है जैसे वो छोकरी, बड़े मियां छोटे मियां, दिलवाले, टेबल नंबर 21, अंदाज अपना अपना, दामिनी, औजार, राम लखन और स्वर्ग जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
विजय राज
विजय राज अपनी कॉमेडी के लिए ही जाने जाते हैं। विजय राज जब भी पर्दे पर दिखाई देते हैं हर बार वो दिल खुश कर देते हैं। कॉमेडी के अलावा वे निर्देशक अभिनय देव की फिल्म 'डेल्ही बेली' में खतरनाक मुजरिम के किरदार में नजर आए थे। ये किरदार भी उन्होंने बेहतरीन ढंग से निभाया था।
कमेंट
कमेंट X