कोरोना वायरस की वजह से इस समय देश के सभी लोग अपने घर में मौजूद हैं। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आने वाले 21 दिनों के लिए पूरे देश को लॉकडाउन करने की घोषणा की। ऐसे में राज्य की पुलिस लॉकडाउन में घर के बाहर दिख रही भीड़ और लोगों से अपने स्तर पर निपटने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पुलिस की ओर से किए गए बुरे बर्ताव पर भड़के हैं।
लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने की लोगों की पिटाई तो भड़के ऋषि कपूर, कहा- 'आपातकाल घोषित कर देना...'
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर पुलिस के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय भारतीयों, हमें आपातकाल घोषित कर देना होगा। देखो पूरे देश में क्या हो रहा है। टीवी की मानें तो लोग पुलिसकर्मियों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का कोई अन्य तरीका नहीं है। सिर्फ ऐसा करना ही हम सभी के लिए अच्छा होगा। इससे पैनिक की स्थित फैल रही है'। दरअसल ऋषि कपूर ने टीवी पर लॉकडाउन को लेकर चल रही खबरों को देखते हुए ये बात बोली है।
Dear fellow Indians. We must and have to declare EMERGENCY. Look at what’s happening all over the country! If the TV is to believed,people are beating policemen and medical staff! There is no other way to contain the situation. It is only good for all of us. Panic is setting in.
ऋषि कपूर ने अपने इस ट्वीट के जरिए ये बताने की कोशिश की है कि ऐसी स्थिति को काबू में लाने के लिए आपातकाल घोषित कर दिया जाना चाहिए। कई सोशल मीडिया यूजर्स और ऋषि कपूर के फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 21 दिन के लॉकडाउन को घोषणा की है। ऐसे में 14 अप्रैल तक हर किसी को अपने कर के अंदर ही रहना है।
आपको बता दें कि ऋषि कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। अन्य सितारों की तरह ऋषि कपूर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है। ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन करते किया था।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'एक के लिए सब, सब के लिए एक। हमें वही करना है जो हमें करना है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम सभी एक-दूसरे को व्यस्त रखेंगे और आने वाले समय के लिए मनोरंजन करेंगे। कोई चिंता की बात नहीं है। घबराए नहीं। इसको भी देख लेंगे। पीएम जी चिंता मत करो हम आपके साथ हैं! जय हिन्द।'
पढ़ें: Coronavirus: विदेश से वापस आते हुए खौफ में थी ये सिंगर, 14 दिन आइसोलशन में रहने के बाद साझा किया डर
कमेंट
कमेंट X