कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया है। ऐसे में लोग घरों में कैद हो गए हैं। दूर दराज काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर अपने गांव की ओर पैदल ही चल पड़े हैं। वहीं महाराष्ट्र में 800 मजदूर फंसे हुए हैं। जिसके बाद अभिनेत्री पूजा भट्ट ने ट्वीट किया है।
800 मजदूरों के फंसे होने पर आदित्य ठाकरे ने किया था ट्वीट, पूजा भट्ट ने दी ये सलाह
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर लिखा- 'सुबह मुझे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से मैसेज दिया गया कि 800 मजदूर महाराष्ट्र में फंसे हुए हैं। बेशक हम उन्हें वापस नहीं जाने दे सकते क्योंकि राज्य की सीमाएं सील हैं लेकिन हम उन तक पहुंच गए हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं।' आदित्य ठाकरे के इसी ट्वीट पर पूजा भट्ट ने सलाह दी।
पूजा भट्ट ने लिखा- ' प्रिय मिस्टर आदित्य ठाकरे, क्या मैं आपसे अनुरोध कर सकती हूं कि महाराष्ट्र में बने स्टूडियो और स्टेडियम को आश्रय घरों में तब्दील कर दिया जाए, जिससे यहां आए दिहाड़ी मजदूर, गरीब व्यक्ति और प्रवासी रुक सकें? यहां उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख सकते हैं। साथ ही उनसे संपर्क भी किया जा सकता है।'
Dear MR. Thackeray, may I please urgently request that you direct studios & stadiums across Maharashtra to please be converted into spaces where these migrant workers/daily wage earners can get some refuge? Here their health can be monitored & contact curtailed. @CMOMaharashtra https://t.co/pc2ZrVm9YP
एक अन्य ट्वीट में पूजा भट्ट ने लिखा- 'यहां हम बेघरों को पैकेट बांट रहे हैं? ये कैसा रहेगा अगर स्टेडियम और ऐसी ही जगहें उन लोगों को शरण देने के लिए खोल दिए जाएं। लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा सकती है। अगर उनमें कोई लक्षण दिखते हैं तो उनसे संपर्क किया जा सकता है।'
Here we are distributing packets to the homeless? How about opening up stadiums & venues under our jurisdiction to offer them refuge in the real sense? People’s health can then be monitored & contact can be curtailed if they show any symptoms. Time for us to give our all. 🙏
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा भट्ट लगभग दो दशक बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'सड़क 2' में खास भूमिका निभाएंगी। उससे पहले उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी ये है कि पूजा एक वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए अलंकृता श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है।
Coronavirus: विदेश से वापस आते हुए खौफ में थी ये सिंगर, 14 दिन आइसोलशन में रहने के बाद साझा किया डर