फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: चंकी पांडे को बिजनेसमैन की मौत पर रोने-धोने के लिए मिला था लाखों का ऑफर

Fri, 07 May 2021 09:56 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 07 May 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Chunky Pandey was once offered ₹5 lakh to do 'rona dhona' at businessman's funeral
चंकी पांडे - फोटो : Social Media

कई बॉलीवुड सिलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें कार्यक्रमों में बुलाने के लिए अच्छी खासी कीमत चुकाई जाती है। फिर चाहे शादी का फंक्शन हो या किसी इवेंट का रिबन काटना हो, सेलेब्रिटीज इसके लिए अच्छी-खासी रकम चार्ज करते हैं। अभिनेता चंकी पांडे को एक ऐसे इवेंट में परफॉर्म करने का आमंत्रण मिल चुका है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

Chunky Pandey was once offered ₹5 lakh to do 'rona dhona' at businessman's funeral
चंकी पांडे - फोटो : social media

दरअसल, ये आमंत्रण किसी सेलिब्रेशन का नहीं बल्कि मातम का था। इसके लिए चंकी को मोटी रकम भी दी जा रही थी। उन्हें एक बिजनेसमैन के अंतिम संस्कार पर रोना-धोना करना था। चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि 2009 में मुलुंद की एक बिजनेस फैमिली ने उनसे गुजारिश की थी कि उनके वारिस के अंतिम संस्कार में भाग लें... जिससे वो अपने गेस्ट पर ऐसा इंप्रेशन डाल सकें कि बिजनेसमैन फिल्मों में इनवेस्ट कर चुके हैं और इसलिए वो कुछ उधार नहीं चुका सकेंगे।

Chunky Pandey was once offered ₹5 lakh to do 'rona dhona' at businessman's funeral
चंकी पांडे

चंकी ने बताया कि 'वो लोग चाहते थे कि मैं थोड़ा रोना-धोना करूं और पूरी फ्यूनरल के दौरान एक कोने में चुपचाप खड़ा रहूं। चंकी ने कहा कि उन्होंने तभी इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन परिवार की हालत देखने के बाद मैंने रिप्लेसमेंट वहां भेज दिया। चंकी ने कहा, 'मैं ये नहीं बता सकता कि मेरी जगह कौन गया था। लेकिन पांच लाख एक जगह पर मूर्ति बनकर खड़े रहने के लिए छोटी रकम नहीं थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Chunky Pandey was once offered ₹5 lakh to do 'rona dhona' at businessman's funeral
चंकी पांडे

बता दें कि चंकी ने 1987 में आई फिल्म 'आग ही आग' से बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे। इसके बाद उन्होंने नब्बे के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया था। उन्होंने तेजाब, खतरों के खिलाड़ी, मिट्टी और सोना जैसी फिल्मों में काम किया था। 

विज्ञापन
Chunky Pandey was once offered ₹5 lakh to do 'rona dhona' at businessman's funeral
चंकी पांडे

बता दें कि बॉलीवुड में सक्सेसफुल स्टार्ट होने के बाद चंकी फिर गुमनाम हो गए थे, लेकिन बांग्लादेश में चंकी की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। इसके बाद चंकी ने पत्नी के कहने के बाद बॉलीवुड में वापसी की। इसके बाद से वो लगातार सक्रिय हैं। उनकी बेटी अनन्या की भी फिल्मों में एंट्री हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed