फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत का नाम सुनकर इस सिनमैटोग्राफर ने छोड़ दी फिल्म, अभिनेत्री बोलीं- साथ काम न कर पाने का रहेगा मलाल

Tue, 08 Sep 2020 11:50 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 08 Sep 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
cinematographer PC Sreeram Rejected a film because it had Kangana Ranaut in the lead
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके देश के जाने माने सिनेमैटोग्राफर पीसी श्रीराम ने अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक खुलासा किया है। श्रीराम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके बताया है कि उन्होंने एक फिल्म सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि उस फिल्म में अभिनेत्री की मुख्य भूमिका कंगना रनौत निभा रही थीं। कंगना रनौत ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा कि एक महान तकनीशियन के साथ काम न कर पाने का उन्हें अफसोस रहेगा।

cinematographer PC Sreeram Rejected a film because it had Kangana Ranaut in the lead
पीसी श्रीराम - फोटो : Twitter

श्रीराम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मुझे एक फिल्म को नकारना पड़ा क्योंकि उस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा रही थीं। फिल्म छोड़ते हुए मुझे दुख भी हुआ था। यह मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं था फिर भी मैंने उस फिल्म के निर्माताओं को अपनी बात विस्तार से समझा दी थी। और, अच्छी बात यह रही कि वह मेरी परेशानी समझ भी रहे थे। कभी-कभी कुछ फैसले सिर्फ अच्छा लगने के लिए लेने पड़ते हैं। मैं उन सबको अपनी शुभकामनाएं देता हूं।'
 

cinematographer PC Sreeram Rejected a film because it had Kangana Ranaut in the lead
कंगना रनौत - फोटो : PTI

श्रीराम ने यह खुलासा ऐसे समय पर किया है जब कंगना हर दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में सोशल मीडिया से लेकर नेशनल मीडिया तक में कंगना रनौत के ही चर्चे हैं। वह शुरुआत से ही इस मामले में गहराई से जांच की मांग करती रही हैं। उन्हें लोगों का भरपूर साथ मिला है और अंत में सरकार को उनकी बात सुननी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
cinematographer PC Sreeram Rejected a film because it had Kangana Ranaut in the lead
पीसी श्रीराम - फोटो : फाइल

श्रीराम ने देश की प्रमुख भाषाओं हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में खूब काम किया है। हिंदी फिल्मों में उन्होंने आर बाल्की के साथ चीनी कम, पा, शमिताभ, की एंड का, पैडमैन जैसी फिल्मों में अपना हुनर दिखाया है। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'नायकन' के लिए श्रीराम को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
cinematographer PC Sreeram Rejected a film because it had Kangana Ranaut in the lead
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

श्रीराम की ट्वीट पर कंगना ने शाम साढ़े सात बजे के करीब उत्तर दिया। कंगना ने कहा कि एक महान तकनीशियन के साथ काम न कर पाने का उन्हें मलाल रहेगा। उन्होंने इसकी वजह पता न होने की बात भी ट्विटर पर लिखी और साथ ही ये भी लिखा कि एक सही फैसला लेने की जानकारी से उन्हें प्रसन्नता भी हुई। कंगना बुधवार को मुंबई पहुंच रही हैं। भारत सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। 

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज, एक्ट्रेस को हुई 14 दिन की जेल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed