फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cirkus: 'सर्कस' में डबल रोल से धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह, जानिए इस मल्टी स्टारर फिल्म की कहानी से बजट तक सब कुछ

Tue, 20 Dec 2022 08:51 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 08:51 AM IST
विज्ञापन
Cirkus Box Office Collection Prediction jacqueline ranveer singh Film Release Date Cast Story advance booking
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणवीर सिंह अपने एनर्जेटिक अंदाज से एंटरटेनमेंट करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। अब ये दोनों अब फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म 'सर्कस' लेकर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कॉमेडी से भरपूर था। यह मल्टीस्टारर फिल्म पूरी तरह से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, तो चलिए इससे पहले जान लेते हैं 'सर्कस' की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक के बारे में कुछ खास बातें।

Cirkus Box Office Collection Prediction jacqueline ranveer singh Film Release Date Cast Story advance booking
सर्कस के ट्रेलर लॉन्च में रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रोहित शेट्टी की सर्कस में होंगे कई सितारे
फिल्म 'सर्कस' बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। वहीं रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण शर्मा, राजपाल यादव और जॉनी लीवर जैसे  सितारे होंगे भी दिखाई देंगे। मूवी में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन कैमियो रोल में दिखेंगे। सबसे मजेदार बात यह है कि रणवीर सिंह 'सर्कस' में डबल रोल प्ले कर रहे हैं और अभिनेता इलेक्ट्रिक मैन बनकर फैंस को हंसी-ठहाकों का करंट देने वाले हैं। यानी यह फिल्म कॉमेडी का डबल डोज होने वाली है।

Cirkus Box Office Collection Prediction jacqueline ranveer singh Film Release Date Cast Story advance booking
सर्कस - फोटो : social media

क्या होगी सर्कस की कहानी
फिल्म 'सर्कस' की कहानी आपको पुराने जमाने की याद भी दिलाएगी जब बेहद कम संसाधन होने के बावजूद लोग खुशहाल जिंदगी जीते थे। फिल्म 'सर्कस' की कहानी 1982 में आई फिल्म अंगूर पर बेस्ड है। जिसका निर्देशन फिल्मकार गुलजार ने किया था। यह फिल्म महान नाटककार विलियम शेक्सपियर के नाटक 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। फिल्म में एक सर्कस संचालक और उसके साथियों की कहानी दिखाई जाएगी, जो सर्कस की विलुप्त होती संस्कृति को जनता के सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही दो ऐसे भाईयों को दिखाया जाएगा, जो जन्म से अलग हो गए थे और बाद में आमने सामने आने पर लोगों में भ्रम पैदा करते हैं। इन्हीं सबके बीच हंसी का  ताना-बना बुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cirkus Box Office Collection Prediction jacqueline ranveer singh Film Release Date Cast Story advance booking
सर्कस के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बजट और पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म 'सर्कस' के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 70 करोड़ की लागत आई है। ऐसे में अच्छी शुरुआत के लिए इसे पहले दिन तकरीबन आठ से दस करोड़ की ओपनिंग लेने होगी। हालांकि हाल ही में हॉलीवुड फिल्म अवतार सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस वजह से सर्कस की डगर बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल हो सकती है लेकिन अगर पहले दिन यह फिल्म दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखने में कामयाब होती है तो यह अच्छा कलेक्शन कर सकती है, क्योंकि इसे क्रिसमस की छुट्टियों का फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
Cirkus Box Office Collection Prediction jacqueline ranveer singh Film Release Date Cast Story advance booking
सर्कस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'सर्कस' रिलीज डेट
रोहित शेट्टी की अब तक की कॉमेडी फिल्मों ने खूब कमाल किया है, चाहे 'गोलमाल' हो या फिर 'बोल बच्चन'। फिल्म सर्कस की बात करें तो यह क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed