टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री और डांसर सुधा चंद्रन ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो पीएम मोदी से अपील करती नजर आ रही थीं। सुधा चंद्रन ने वीडियो में पीएम से अपील करते हुए कहा था कि एयरपोर्ट पर उन्हें चेक इन और चेक आउट करते समय कृत्रिम पैरों के बार बार निकालने के लिए कहा जाता है जिससे उन्हें परेशानी होती है। इस बार उन्हें फिर रोका गया जिससे उन्हें दिक्कत हुई। उन्हें जब भी शूटिंग या किसी काम के सिलसिले में हवाई यात्रा करनी होती है तो एयरपोर्ट पर उनसे कृत्रिम पैर को निकालकर चेक करवाने के लिए कहा जाता है जो काफी कष्टदायी होता है।
अपील का असर: सुधा चंद्रन को एयरपोर्ट पर हुई परेशानी को लेकर CISF ने मांगी माफी, अभिनेत्री ने की थी पीएम से अपील
अब सुधा की इस शिकायत के बाद से सीआईएसएफ के एक आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में सीआईएसएफ ने सुधा से माफी मांगी है। इस ट्वीट में लिखा गया है कि, 'सुश्री सुधा चंद्रन को हुई असुविधा के लिए हमें अत्यंद खेद है। प्रोटोकॉल के अनुसार विशेष परिस्थितियों में ही सुरक्षा जांच के लिए प्रोस्थेटिक्स को हटाया जाता है'।
We will examine why the lady personnel concerned requested Ms. Sudhaa Chandran to remove the prosthetics. We assure Ms.Sudhaa Chandran that all our personnel will be sensitised again on the protocols so that no inconvenience is caused to travelling passengers. 2/2
ट्वीट में आगे लिखा गया, 'हम जांच करेंगे कि संबंधित महिला कर्मियों ने सुश्री सुधा चंद्रन से प्रोस्ठेटिक्स को हटाने का अनुरोध क्यों किया? हम सुश्री चंद्रन को आश्वस्त करते हैं कि हमारे सभी कर्मियों को प्रोटोकॉल पर फिर से संवेदनशील बनाया जाएगा ताकि यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई असुविधा ना हो'।
सुधा चंद्रन एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं थी जिसमें उनका पैर कट गया था। इसके बाद वो ऑर्टिफिशियल लिंब के सहारे चलती हैं। उन्होंने वीडियो में कहा था कि सड़क दुर्घटना में पैर गंवाने के बाद भी उनका विश्वास बरकरार रहा और उन्होंने अभिनय के साथ साथ डांस के जरिए भी लोगों की वाहवाही लूटी। हालांकि सुरक्षा जांच के दौरान जब उनसे आर्टिफिशियल लिंब हटाने के लिए कहा गया है तो ये उनके लिए बहुत दिक्कत की बात थी।
सुधा ने वीडियो में कहा था, 'मोदी जी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया वरिष्ठ नागरिकों को कार्ड दें जिसमें लिखा हो कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं'। उन्हें हर बार हवाई अड्डे की सुरक्षा से गुजरना अच्छा नहीं लगता है और उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत कार्रवाई का अनुरोध किया था।