फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: CISF ऑफिसर ने की कार्तिक आर्यन की लग्जरी कार की तारीफ, अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब

Mon, 15 Nov 2021 07:05 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 15 Nov 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
cisf officer praises kartik aryan for his lamborghini actor reaction won fans heart know details
विरल भयानी - फोटो : Social Media

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धमाका’ की रिलीज के साथ-साथ अपनी लग्जरी कार की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन को पपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। कार्तिक अपनी लम्बोर्गिनी ड्राइव करके मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उनकी लग्जरी कार के लिए उन्हें खूब तारीफें मिली। पपराजी ने तो कार्तिक आर्यन की गाड़ी की तारीफ की ही, लेकिन जब कार्तिक आर्यन एयरपोर्ट के अंदर जाने लगे तो CISF ऑफिसर ने भी कार्तिक आर्यन की गाड़ी की तारीफ की।



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कार्तिक आर्यन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग जमकर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म ‘धमाका’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली रवाना हुए थे जहां मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया ने उन्हें स्पॉट किया। इस दौरान अपनी ब्लैक लग्जरी कार से उतरे कार्तिक की मीडिया ने जमकर तारीफ की। जब पपराजी ने उनके चश्में की तारीफ की तो कार्तिक आर्यन ने पूरा गाना ही गा दिया।

cisf officer praises kartik aryan for his lamborghini actor reaction won fans heart know details
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर की तारीफ का दिया जवाब

जब कार्तिक गाड़ी से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाने लगे तो उस दौरान चेकिंग के दौरान एक ऑफिसर ने उनकी गाड़ी की तारीफ की। जिसे सुनने के बाद कार्तिक ने बहुत ही विनम्रता के साथ उनका शुक्रियाअदा किया। कार्तिक का ये व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

cisf officer praises kartik aryan for his lamborghini actor reaction won fans heart know details
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

इस वायरल वीडियो के बाद लोग जमकर सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आज के समय में बॉलीवुड में सबसे ईमानदार, नॉर्मल और लोगों से विनम्रता से पेश आने वाला अभिनेता है कार्तिक आर्यन’। दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘कितने प्यार से सिक्योरिटी के साथ खड़े होकर उन्होंने बातचीत की’। अन्य यूजर ने तो कार्तिक आर्यन की तुलना अमिताभ बच्चन से कर दी। यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक का बॉलीवुड में भविष्य बहुत उज्ज्वल है, वो बॉलीवुड के अगले अमिताभ बच्चन हैं लंबे समय तक राज करने वालें’।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
cisf officer praises kartik aryan for his lamborghini actor reaction won fans heart know details
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

सड़क पर खा रहे थे चाइनीज

सलमान खान के शो बिग बॉस 15 से अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन करके लौट रहे कार्तिक आर्यन ने सड़क के किनारे चाइनीज का ठेला देखा। वहां पर कार्तिक ने अपनी गाड़ी रोकी और वो चाइनीज खाते हुए मीडिया कैमरा में कैप्चर हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। कार्तिक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

विज्ञापन
cisf officer praises kartik aryan for his lamborghini actor reaction won fans heart know details
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धमाका के प्रमोशन में हैं व्यस्त

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 19 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार का नाम अर्जुन है। इस फिल्म को राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से कार्तिक आर्यन को बड़ी उम्मीद हैं और वह इनदिनों फिल्म के प्रमोशन में जोरों से लगे हुए हैं। उनका एक अनोखा अंदाज इस वक्त इंटरनेट पर उनके फैंस को खासा पसंद आ रहा है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed