बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपने बचपन की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। जिसमें उनके पिता दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पहाड़ियों के बीच एक लाउंजर पर बैठे हैं। बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिल वाले इमोजी बनाये हैं। इस खूबसूरत पारिवारिक तस्वीर में बॉबी देओल पिता धर्मेंद्र की गोद में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। बॉबी की बहनें विजेता और अजिता धर्मेंद्र के बगल में लाउंजर पर बैठी हैं। तस्वीर में धर्मेंद्र कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं।
सोशल मीडिया: बॉबी देओल ने पिता और बहनों के साथ शेयर की बेहद पुरानी तस्वीर, धर्मेंद्र ने लिखा- लव यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉबी देओल की उम्र उस वक्त एक साल से भी कम रही होगी। पिता धर्मेंद्र ने उन्हें बड़े प्यार से अपनी गोद में पकड़ा हुआ है। अपने जमाने के लोकप्रिय और हर दिल अजीज अभिनेता धर्मेंद्र ने भूरे रंग का ब्लेजर और भूरे रंग की पैंट पहनी हुई है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि यह उस वक्त की है जब देओल परिवार बच्चों के साथ छुट्टी पर गया हो। हालांकि, बॉबी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह तस्वीर कहां की है और कब खींची गई थी।
इस तस्वीर पर अभिनेता धर्मेंद्र ने कमेंट करते हुए लिखा है 'लव यू माय डार्लिंग किड्स। यादगार स्मृतियां।' बॉबी देओल के फैन्स उनकी पिता के साथ इस पुरानी और दुर्लभ तस्वीर को देखकर खुश हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
एक्टर अभिषेक बच्चन और दर्शन कुमार ने भी इस पोस्ट की प्रतिक्रिया में दिल वाला इमोजी बनाया है। गौरतलब है कि पिछले महीने बॉबी ने अपने भाई सनी देओल को बर्थडे विश करने के लिए भी एक दुर्लभ तस्वीर शेयर की थी। जिसमें बॉबी, सनी, अजिता और विजेता एक साथ घूमते हुए दिख रहे थे।
View this post on Instagram