अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’का टीजर आज लॉन्च हो गया है। इस फिल्म के साथ ही मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इसमें वो अक्षय कुमार के ओपोजिट नजर आएंगी। यह उनकी पहली फिल्म है। रिलीज हुए टीजर में मानुषी छिल्लर अपनी खूबसूरती और रानी के किरदार में बेहद प्रभावशाली नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं मानुषी की खासबात है कि वह शब्दों की भी धनी हैं। यही वजह है कि चीन में हुई मिस वर्ल्ड 2017 की प्रतियोगिता में मानुषी छिल्लर ने अपने सिर पर ताज सजाया था। प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने के 17 साल के बाद भारत के लिए फिर से मिस वर्ल्ड का खिताब मानुषी छिल्लर ने अपने नाम किया था। चलिए आज जानते हैं मानुषी छिल्लर से जुड़ी दिलचस्प बातें।
Prithviraj: मानुषी छिल्लर को एक सवाल ने बना दिया मिस वर्ल्ड, जानिए उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन