प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक तरफ जहां अभिनेत्री बैक-टू-बैक हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं, वहीं वह अपने बीते दौर के बारे में भी कई खुलासे कर चुकी हैं। 'देसी गर्ल' की एक्शन से लबरेज सीरीज 'सिटाडेल' की चर्चा अभी पूरी तरह से समाप्त भी नहीं हुई थी कि इसके फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। दरअसल, खबर है कि मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर इस एक्शन-पैक्ड स्पाई थ्रिलर सीरीज के दूसरे सीजन का एलान कर दिया है।
Citadel 2: फिर जमेगी रिचर्ड-प्रियंका की जोड़ी, 'सिटाडेल' की सफलता से गदगद मेकर्स ने किया दूसरे सीजन का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक से मिली-जुली प्रतिक्रिया पाने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की यह सीरीज अमेजन प्राइम की टॉप सर्च्ड सीरीज बनकर उभरी थी। ऐसे में मेकर्स इसे सफलता की तरह से देख रहे हैं और अब एक सफल पहले सीजन के बाद, प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की वेब सीरीज सिटाडेल एक नए सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है। अमेजन प्राइम वीडियो ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का निर्माण करेंगे। दूसरे सीजन के हर एपिसोड का निर्देशन जो रूसो करेंगे।
Kennedy: 'कैनेडी' को कान फिल्म फेस्टिवल में मिला स्टैडिंग ओवेशन, भावुक हुए फिल्म के अभिनेता राहुल भट्ट
शो के कार्यकारी निर्माता, एंथनी और जो रूसो ने एक बयान में कहा, 'एजीबीओ जेन, वर्नोन और अमेजन की पूरी टीम के साथ स्पाईवर्स के इस अगले चरण को शुरू करने के लिए रोमांचित है। सिटाडेल की अभिनव कहानी ने कैमरे के सामने और पीछे रचनात्मक लोगों के साथ एक अविश्वसनीय, दुनियाभर के सहयोग का मार्ग दिखाती है।' इस एलान के साथ ही निर्माताओं ने 'सिटाडेल 2' का एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें प्रियंका और रिचर्ड एक-दूसरे से मुंह फेरकर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
#CitadelOnPrime is officially set to return with season 2, directed by Joe Russo. pic.twitter.com/5FGIIPmYx5
अमेजन और एमजीएम स्टूडियोज की हेड जेनिफर सल्के का कहना है कि, 'सिटाडेल सही में एक ग्लोबल फिनोमिना है। हमारा लक्ष्य हमेशा मूल आईपी के तहत एक नई फ्रैंचाइजी बनाना था. जो प्राइम वीडियो के इंटरनेशनल दर्शकों को बढ़ाएगा। इस शो ने बड़ी संख्या में नए इंटरनेशनल दर्शकों को प्राइम वीडियो से जोड़ा है। बड़े पैमाने पर दुनिया भर में पहली बार दर्शक जो और एंथोनी रूसो की उल्लेखनीय दृष्टि, रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनस का अभिनय देखने को मिला है। इस शो को पसंद करने वाले हमारे ग्राहकों की भारी संख्या को देखते हुए, हम न केवल सदस्यता के बिना दुनियाभर में सिटाडेल के प्रीमियर एपिसोड को साझा करने के लिए रोमांचित हैं, बल्कि यह भी पुष्टि करते हैं कि सीरीज का दूसरा सीजन भी बनने जा रहा है।'
'सिटाडेल' के पहले सीजन का आखिरी एपिसोड कल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इसमें प्रियंका और रिचर्ड मैडेन के साथ लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस सीरीज में प्रियंका का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है। आपको बता दें, जहां 'सिटाडेल 2' की तैयारी की जा रही है, वहीं भारत में भी 'सिटाडेल' का निर्माण हो रहा है। जी हां, इस सीरीज के भारतीय रीमेक में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं।
Zara Hatke Zara Bachke: विक्की की वजह से सारा को लगेगा 'पाप'? यहां जानें क्या है पूरा मामला