Priyanka Chopra: 'सिटाडेल' प्रीमियर में निक के लिए उमड़ा प्रियंका का प्यार, तारीफ में देसी गर्ल ने पढ़े कसीदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच प्रियंका और रिचर्ड 'सिटाडेल' के ग्लोबल प्रेस टूर में व्यस्त हैं। मुंबई, लंदन और रोम के बाद, प्रियंका और रिचर्ड ने लॉस एंजिल्स में 'सिटाडेल' के प्रीमियर ने सबका ध्यान खींचा। इवेंट में प्रियंका पिंक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। निक जोनास पीसी के सबसे बड़े प्रशंसक रहे हैं और वह प्रेस टूर के दौरान हर वक्त उनका समर्थन करते दिखाई दिए थे। इस बीच प्रियंका ने सिटाडेल प्रेस टूर के दौरान उनके समर्थन पर प्रतिक्रिया दी है।
'सिटाडेल' के लॉस एंजिल्स प्रीमियर में एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने निक जोनस ने बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि निक हमेशा हंसते रहते हैं और वह उनके जैसा सहयोगी पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि एक ऐसा साथी होना वास्तव में आश्चर्यजनक है, जो इतना सहायक है। मैं उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक हूं।
यह भी पढ़ें- Kaithi 2: 'कैथी 2' के लिए करना होगा इंतजार! एक्टर कार्ति के पास नहीं फिलहाल फुरसत