फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: लैंगिक असमानता पर प्रियंका चोपड़ा ने की बात, बोलीं- कुछ पुरुष भी हैं इसके जिम्मेदार

Tue, 18 Apr 2023 09:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Apr 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Citadel: Priyanka Chopra talks about inequality says I have men in life who are insecure of my success
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म और अभिनय पर बात करने के अलावा प्रियंका चोपड़ा तमाम मसलों पर भी मुखर होकर बोलती हैं। प्रियंका अक्सर लैंगिक असमानता के खिलाफ बोलती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने इस पर टिप्पणी की है। प्रियंका चोपड़ा ने असमानता के लिए पुरुषों को भी जिम्मेदार ठहराया है। 

Citadel: Priyanka Chopra talks about inequality says I have men in life who are insecure of my success
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बूते न सिर्फ बॉलीवुड में नाम कमाया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उनकी सफलता का डंका बज रहा है। इस मुकाम तक पहुंचने का प्रियंका चोपड़ा का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वह तमाम उतार-चढ़ावों से होकर गुजरी हैं। विदेश में उन्हें नस्लवाद का सामना करना पड़ा तो वहीं बॉलीवुड में भी उन्हें किनारे कर दिया गया। मगर, उन्होंने इसे अपनी सफलता में बाधक नहीं बनने दिया।

Citadel: Priyanka Chopra talks about inequality says I have men in life who are insecure of my success
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा कई बार हीरो-हीरोइन के बीच समान वेतन पर भी बात कर चुकी हैं। अपने 22 वर्षों के करियर में पहली बार प्रियंका चोपड़ा इस मुकाम तक पहुंची हैं, जहां उन्हें पुरुषों के बराबर फीस मिली है। इस मामले में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से हाल ही में बात की। उन्होंने बताया कि पुरुषों की असुरक्षा की भावना भी इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइन के बीच फैले असमानता की एक वजह है।
Salman Khan: कोलकाता में दिखेगा सलमान का स्वैग, इन सितारों के साथ ईस्ट बंगाल ग्राउंड पर परफॉर्म करेंगे भाईजान

विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel: Priyanka Chopra talks about inequality says I have men in life who are insecure of my success
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मेरी जिदंगी में कुछ बेहद शानदार लोग हैं, जो मेरी सफलता पर खुश होते हैं और जरा भी असुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। मगर, मेरी जिंदगी में कुछ ऐसे पुरुष भी हैं, जो मेरी सफलता पर असुरक्षित हो जाते हैं।'
Shehnaaz Gill: जब शहनाज गिल को पंजाबी इंडस्ट्री ने दिया था तगड़ा झटका, अब जाकर छलका एक्ट्रेस का दर्द

विज्ञापन
Citadel: Priyanka Chopra talks about inequality says I have men in life who are insecure of my success
प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'पुरुषों ने हमेशा आजादी का आनंद लिया है। परिवार में भी वह मुखिया की भूमिका में रहे हैं। ऐसे में जब एक महिला ऐसा करती है या कोई महिला ज्यादा सफल होती है और पुरुष घर पर रहता है तो उसे वह अपने लिए खतरे की तरह लेते हैं।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'बेटों की परवरिश इस तरह होनी चाहिए कि लैंगिक भेदभाव जैसी बात उनके दिमाग में न आए।
Prime Video: 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' के ट्रेलर में दिखा शकीरा की हत्या का खौफनाक मंजर, रोंगटे खड़े कर देगी सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed