फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: 'जी सिने अवॉर्ड्स 2023' को होस्ट करने के लिए वरुण ने चुकाई थी मोटी रकम, खुलासे से रह जाएंगे दंग

Tue, 11 Apr 2023 09:44 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 11 Apr 2023 09:44 AM IST
सार

'जी सिने अवॉर्ड्स 2023' को होस्ट करने के लिए वरुण धवन ने मोटी रकम चुकाई थी। इसकी जानकारी मिलते ही एक्टर के फैंस दंग रह गए हैं। 
 

विज्ञापन
Citadel star Varun Dhawan paid a hefty amount to host Zee Cine Awards 2023 know the amount
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

जी सिने अवॉर्ड्स 2023 का प्रसारण पिछले महीने यानी कि 18 मार्च को किया गया था। हर साल की तरह इस साल भी सितारों को उनके बेहतरीन काम के लिए अवॉर्ड देकर नवाजा गया। जी सिने की ओर से बेहतरीन फिल्मों, स्टार्स और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया। वहीं, इस अवॉर्ड शो को आयुष्मान खुराना और उनके एक्टर-भाई अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया था। इस दौरान वरुण धवन भी कुछ समय के लिए होस्ट की कमान संभालते नजर आए थे। इसी को लेकर अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

Citadel star Varun Dhawan paid a hefty amount to host Zee Cine Awards 2023 know the amount
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

'जी सिने अवॉर्ड्स 2023' में आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े, कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन और शाहिद कपूर जैसे सितारे शिरकत करते देखे गए थे। वहीं, वरुण धवन अपनी पिछली फिल्म 'भेड़िया' के दो गानों 'जंगल में कांड' और 'अपना बना ले' पर शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आए थे। इतना ही नहीं थोड़े समय के लिए उन्हें माइक पकड़कर शो को होस्ट करते हुए इसे और ज्यादा दिलचस्प बनाते देखा गया था। 

Citadel star Varun Dhawan paid a hefty amount to host Zee Cine Awards 2023 know the amount
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन ने शो को होस्ट करते हुए आयुष्मान खुराना संग खूब मस्ती की थी, साथ ही वहां मौजूद बाकी सितारों को भी अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से गुदगुदाते नजर आए थे। आयुष्मान-वरुण ने मिलकर 'ब्रह्मास्त्र' से आलिया भट्ट के हिट गीत 'केसरिया' की पैरोडी गाई, और एक्ट्रेस संग खूब मस्ती की।

Mohit Suri: कभी T-Series में ऑफिस बॉय का काम करते थे मोहित सूरी, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel star Varun Dhawan paid a hefty amount to host Zee Cine Awards 2023 know the amount
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन ने इस तरह 'जी सिने अवॉर्ड्स 2023' में खूब धमाल मचाया था। हालांकि, अब इसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एक मीडिया संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि वरुण ने इस अवॉर्ड शो को होस्ट करने और परफॉर्मेंस देने के लिए 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। 

Rohini Hattangadi: इंटरनेशनल फिल्म में काम करने वाली पहली एक्ट्रेस हैं रोहिणी, मिल चुका है BAFTA अवॉर्ड

विज्ञापन
Citadel star Varun Dhawan paid a hefty amount to host Zee Cine Awards 2023 know the amount
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में नजर आने वाले हैं। एक्टर 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। राज और डीके के जरिए निर्देशित इस शो में सामंथा रुथ प्रभु भी अहम भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed