फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जामिया छात्रों के साथ हुई हिंसा पर बोले आयुष्मान, कहा- 'सरकार मुस्लिमों को खुश करती है या..'

Tue, 17 Dec 2019 06:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 17 Dec 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
citizenship amendment act 2019 Ayushmann Khurrana reaction on jamia students protest
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala

नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध और प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस कानून को लेकर बीते कुछ दिनों से जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र भी प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन रविवार को जामिया के छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। दिल्ली पुलिस और छात्रों के बीच काफी झड़प देखने को मिली। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

citizenship amendment act 2019 Ayushmann Khurrana reaction on jamia students protest
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

आयुष्मान खुराना हाल ही में एक इवेंट पहुंचे। यहां उनसे फिल्मों के अलावा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर बात की गई। इस दौरान अपनी राय रखते हुए आयुष्मान खुराना ने इस कानून को लेकर हो रही हिंसा पर कहा,'ये सरकार की भी जिम्मेदारी है कि वह जो भी बिल लेकर आए उसमें छात्रों और सरकार के बीच कम्यूनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए। अगर छात्रों को लगता है कि अल्पसंख्यक सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं तो सरकार को इसके पीछे की वजह जाननी चाहिए। ये देखना बहुत जरूरी है।' 

citizenship amendment act 2019 Ayushmann Khurrana reaction on jamia students protest
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

आयुष्मान ने आगे कहा कि, 'मैं आर्टिकल 15 जैसी फिल्म करता हूं तो मेरा पक्ष लेना जरूरी होता है। हमें हमेशा से ये लगता है कि सरकार मुस्लिमों को खुश करती है या फिर उन्हें असुरक्षित महसूस करवाती। हमें बीच का रास्ता क्यों नहीं मिलता है? वो देखना चाहिए। मुझे लगता है कि भारत युवाओं का देश है। देश का भविष्य उनके हाथ में है। इन्हें हमें और सशक्त बनाने की जरूरत है। ये बात सिर्फ अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी के लिए नहीं है, क्योंकि छात्रों का कोई धर्म नहीं होता है। छात्र ना हिंदू हैं ना मुस्लिम,वह बस एक छात्र हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
citizenship amendment act 2019 Ayushmann Khurrana reaction on jamia students protest
jamia protest - फोटो : हिमांशु सोनी

इसके अलावा आयुष्मान खुराना ने और भी ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) के विरोध में बीते कुछ दिनों से चल रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का प्रदर्शन रविवार को काफी उग्र हो गया। यूनिवर्सिटी के कैंपस और लाइब्रेरी में घूसकर दिल्ली पुलिस ने छात्रों में लाठीचार्ज भी किया। छात्रों और पुलिस के बीच हुई इस झड़प से बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। फिल्म आर्टिकल 15 की अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा करते हुए फिल्मी सितारों से इस घटना पर बोलने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
citizenship amendment act 2019 Ayushmann Khurrana reaction on jamia students protest
जामिया में छात्रों का प्रदर्शन, सेमेस्टर परीक्षाओं का किया बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

सयानी गुप्ता ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पीएम नरेंद्र मोदी की बॉलीवुड के मशहूर सितारों के साथी की सेल्फी साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरा आप सभी से अनुरोध है कि जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों की ओर से कम से कम आप में से कोई एक ट्वीट करे या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश दे। छात्रों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता और हिंसा की निंदा करनी चाहिए। दोस्तों बोलने का समय आ गया है। हाँ? नहीं? शायद?' । सायनी गुप्ता के इस ट्वीट पर कोई सोशल मीडिया यूजर्स और फिल्मी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उन्होंने अपनी इस ट्वीट में अभिनेता रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और करण जौहर को टैग किया है। 

पढ़ें: Year Ender: इन पांच फिल्मों का दर्शकों ने किया बेसब्री से इंतजार,बड़े बजट के बावजूद हुईं फ्लॉप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed